Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त का अल्टीमेटम: एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा करें, अस्पतालों-विद्यालयों के विकास कार्यों में लाएं तेजी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त का अल्टीमेटम: एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा करें, अस्पतालों-विद्यालयों के विकास कार्यों में लाएं तेजी

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त का अल्टीमेटम: एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा करें, अस्पतालों-विद्यालयों के विकास कार्यों में लाएं तेजी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नॉन-डीबीटी खातों की जांच कर पात्र लाभुकों को शीघ्र राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में अस्पतालों और विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में रैम्प, प्रतीक्षागृह में शेड, हाई मास्ट लाइट और पार्किंग व्यवस्था, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तथा सीएचसी गोलमुरी-जुगसलाई के मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा। जिले के 50 विद्यालयों में मरम्मत कार्य और 21 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डुमरिया के केजीबीवी में पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा सभी स्कूली बच्चों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए।

    आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा में डिमना चौक पर ईएचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने, एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए केबल स्थानांतरण, अवध डेंटल कॉलेज से बरसोल तक स्ट्रीट लाइट लगाने, फ्लाईओवर, अंडरपास और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। साथ ही वन विभाग से लंबित एनओसी शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सीपीजीआरएएमएस में लंबित 38 जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न
    Next Article ईरान-इजरायल युद्ध का असर, खाद्य तेलों के दाम में भारी उछाल, मिलावटी तेलों का कारोबार भी बढ़ा

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.