Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़ंगाझार में अवैध चंदा उगाही रोकने की माँग, श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट के नाम पर ठगी और फर्ज़ीवाड़ा का आरोप, एसएसपी और एसडीओ से शिकायत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    खड़ंगाझार में अवैध चंदा उगाही रोकने की माँग, श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट के नाम पर ठगी और फर्ज़ीवाड़ा का आरोप, एसएसपी और एसडीओ से शिकायत

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खड़ंगाझार में अवैध चंदा उगाही रोकने की माँग, श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट के नाम पर ठगी और फर्ज़ीवाड़ा का आरोप, एसएसपी और एसडीओ से शिकायत

    श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर जमशेदपुर की तमाम पूजा कमिटियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं टेल्को अंतर्गत खड़ंगाझार के सामुदायिक विकास स्कूल मैदान में रामनवमी पूजा को लेकर दो गुटों के समर्थक आमने सामने हैं। बीते तीन वर्षों से उस जगह भाजपा नेता अंकित आनंद निर्विवाद रूप से पूजा आयोजन कर रहे हैं। उनके पूजा कमिटी का नाम श्री बजरंग अखाड़ा समिति (ट्रस्ट) खड़ंगाझार है। वहीं इसी नाम से मिलते जुलते नाम और समान उद्देश्य की गैर निबंधित फ़र्ज़ी कमिटी बनाकर एक बड़े नेता के रिश्तेदार गणेश सोलंकी अपने समर्थकों संग पूजा आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। गणेश सोलंकी ने श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति, खड़ंगाझार नाम की कमिटी बनाकर पूजा आयोजन पर दावा किया है। इधर श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट ने इस विवाद को पूर्व नियोजित और

     

    राजनीतिक षड्यंत्र बताकर जिला प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट के अंकित आनंद ने बताया की गणेश सोलंकी एवं समर्थकों को कई बार इस अपराध की पुनरावृत्ति रोकने की हिदायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद पद एवं पॉवर का दुरूपयोग जारी है। कहा की ट्रस्ट के नाम, उद्देश्य, आयोजन स्थान का भ्रामक तरीके से दुरूपयोग कर एक समूह विशेष के लोग योजनाबद्ध तरीके से अवैध चंदा उगाही के कृत्य में संलग्न हैं। यह पूरे होश में किया जा रहा अपराध है।

     

    एक ओर गणेश सोलंकी आयोजन स्थान को सामुदायिक विकास मैदान कहते हैं, दूसरी ओर उनके ही करीबी रिश्तेदार ने मैदान में पैत्रिक संपत्ति का बोर्ड अधिस्थापित कर दिया है। कुल मिलाकर दोनों ही पूजा कमिटियों के दावे के बीच आम जनता कंफ्यूजन और असमंजस की स्थिति में है। लोग सच जानते हैं लेकिन पॉवर के भय से सरेआम कुछ बोलने से घबरा रहे हैं। ट्रस्ट ने माँग किया की जिला प्रशासन इस आशय में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए फ़र्ज़ी रसीदों को जब्त करे और सही-गलत का निर्णय कर पूजा आयोजन की औपचारिक अनुमति दे। श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट ने इस मामले को लेकर एसएसपी, सिटी एसपी सहित अनुमंडल दंडाधिकारी व

     

    अन्य वरीय अधिकारियों से जाँच एवं कार्रवाई का निवेदन किया है। कहा की धन, बल और बाहुबल का सरेआम प्रयोग कर ठगी और फर्ज़ीवाड़ा को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन पिछले तीन वर्षों के आयोजन का रिकॉर्ड देखे तो झूठ और

     

    षड्यंत्र से पर्दा उठेगा। श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट, खड़ंगाझार की ओर से अंकित आनंद ने कहा की यदि 3 दिनों के अंदर प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेगी, तो इस मामले को लेकर सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा द्वारा विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.