Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में भूमिज समाज, ग्रामसभा के अधिकार की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में भूमिज समाज, ग्रामसभा के अधिकार की मांग

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में भूमिज समाज, ग्रामसभा के अधिकार की मां

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। एमएमडीआर संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों ने आवाज बुलंद की है। तेंतला में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ खनिज संपदा पर भी पहला अधिकार स्थानीय ग्रामसभा का होना चाहिए।

     

    प्रतिनिधियों ने कहा कि खनन से होने वाले लाभ में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। खनन के कारण विस्थापन, रोजगार, प्रदूषण और कृषि भूमि के नुकसान जैसी समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है, इसलिए उनके अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

     

    उन्होंने राज्य के खनिज राजस्व और अधिकारों को सीमित किए जाने पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे विकास योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा, “खान हमारा, राज तुम्हारा—यह नहीं चलेगा।”

     

    पत्रकार वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक सरदार, मुड़ा, नाया एवं डाकुआ स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

     

    बॉक्स

     

    ‘जल, जंगल, जमीन के साथ खनिज पर भी ग्रामसभा का अधिकार’

     

    तेंतला में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ क्षेत्र में उपलब्ध खनिज संपदा पर भी सबसे पहला अधिकार स्थानीय ग्रामसभा का होना चाहिए। इसके बाद ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार की भूमिका तय होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से अपनी पारंपरिक स्वशासन एवं ग्रामसभा व्यवस्था के माध्यम से गांवों के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करता आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबानसा में नकाबपोशों का दुस्साहस
    Next Article *कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत, योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाने पर जोर*

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.