डीबीएमएस करियर अकादमी में यातायात सुरक्षा सत्र, 125 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डीबीएमएस करियर अकादमी में इंटरैक्ट क्लब और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में यातायात सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डीएसपी ट्रैफिक नीरज कुमार और टाटा मोटर्स के हेड ऑफ सेफ्टी राहुल वाडिया ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व और सुरक्षित सड़क व्यवहार की जानकारी दी। करीब 125 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नियमों के पालन का आह्वान किया।

