Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य की माँग
    Breaking News झारखंड

    झारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य की माँग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य की माँग

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने पत्र के माध्यम से के. के. सिंह (भा.प्र. से.), सदस्य सचिव, पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, झारखंड सरकार से झारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त महोदयों से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य की माँग की है।

     

    मुकेश मित्तल ने लिखा कि उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में झारखण्ड राज्य में निवासरत अग्रवाल (वैश्य/बनिया) जाति को झारखण्ड राज्य के पिछड़े वर्गों की सूची (अनुसूची- 11) के क्रमांक-20 में सम्मिलित करने सम्बन्धी श्री काशी प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रसेन हितकारणी सभा, राँची, निवास-बाजरा, थाना- पंडरा, जिला राँची, झारखण्ड का आवेदन आयोग में प्राप्त हुआ है, जिसके एवज में आयोग के कार्यालय द्वारा कई जिलों के उपायुक्त महोदयों से “अग्रवाल (वैश्य / बनिया)” जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने की माँग की गई है, ताकि प्रस्तुत विषय पर आयोग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

     

     

    जानकारी के अनुसार कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सराइकेला-खरसावां के साथ-साथ झारखण्ड के कई जिलों के उपायुक्त महोदयों से शायद आयोग के कार्यालय द्वारा उपर्युक्त प्रतिवेदन की माँग करना छूट गई है। इस कारण मुकेश मित्तल ने माँग की है कि झारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त महोदयों से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य के साथ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि झारखण्ड प्रान्त में रह रहे समुचित अग्रवाल जाति के लोगों को न्याय मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंगना के फिर बिगड़े बोल, भड़के भगवान सिंह ने कहा उसपर एनएसए लगाया जाये
    Next Article सीतारमण के नेतृत्व वाले अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.