Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना के फिर बिगड़े बोल, भड़के भगवान सिंह ने कहा उसपर एनएसए लगाया जाये
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कंगना के फिर बिगड़े बोल, भड़के भगवान सिंह ने कहा उसपर एनएसए लगाया जाये

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कंगना के फिर बिगड़े बोल, भड़के भगवान सिंह ने कहा उसपर एनएसए लगाया जाये

    फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर भी लगवाएंगे प्रतिबन्ध: भगवान सिंह
    भाजपा की विवादास्पद सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर किसानों के विरुद्ध गलतबयानी कर पुरे देश में कोपभाजन झेल रहीं हैं जिसका असर जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा। सीजीपीसी के प्रधान सह किसान आंदोलन के अग्रणी नेता सरदार भगवान सिंह ने कंगना रनौत को आड़े हाथों लेते हुए उस पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्यवाही करने की बात कही है।

     


    सोमवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कंगना रनौत के बयान की भर्त्सना करते हुए कहा कि पता नहीं कौन उसे शक्ति प्रदान कर रहा है जो वह महिला आये दिन केवल किसानों के लिए इस तरह के अपशब्द उपयोग करती रहती है।
    भगवान सिंह ने कहा की बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा की इस सांसद के मुँह में लगाम नहीं जो आये दिन वह किसानों और सिखों के विरुद्ध भाषणबाजी करती रहती है तो इसमें क्या गलत है की किसानों की हिमायती एक बच्ची ने कंगना को थप्पड़ लगाकर सबक सिखाया।

     

    भगवान सिंह ने कहा उसकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी सिखों के लिए अपशब्द बोले गए है। उन्हें पता चला है कि फिल्म में सिखों को दहशतगर्द बोलकर उनका अपमान किया गया है। यदि यह सत्य साबित होता है तो सीजीपीसी व्यापक पैमाने पर धरना प्रदर्शन कर फिल्म पर प्रतिबन्ध लगवाएगी।

     

     

    गौरतलब है कि हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने पंजाब को लेकर फिर से अपने तेवर दिखाए है। कंगना ने एक निजी समाचार पत्र के साथ बातचीत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं हुई। कंगना ने कहा कि अगर सरकार कमजोर होती तो पंजाब भी बांग्लादेश बन जाता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामलों की सीबीआई जांच की सिफारिश की
    Next Article झारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य की माँग

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.