Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
    Breaking News Headlines

    मुंबई के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में दिल्ली सहित कुछ राज्यों में मानसून ने प्रवेश तो कर लिया है, लेकिन मानूसन सक्रिय नहीं होने से वैसी बारिश नहीं हो पा रही है, जैसी जुलाई में होती है. यही वजह है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गर्मी और उमस का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में कुछ राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है. जबकि कई राज्यों में तो गरज के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है.

    मौसम विभाग के अनुसार गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विज्ञान ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. वहीं इस क्षेत्र में 5 जुलाई से 8 जुलाई के बीच गरज व बिजली के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है.
    मौसम विभाग ने बताया कि 7 और 8 जुलाई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में मूसलाधार बारिश होगी. इस क्रम में 6 जुलाई को वेस्ट यूपी, 4 जुलाई से 8 तक पूर्वी राजस्थान और 5 जुलाई से 8 जुलाई के बीच वेस्ट राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी.

    वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी अगले कुछ दिनों तक बहुत भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले शुक्रवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग में अपने 5 दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि मुंबई और ठाणे में शुक्रवार तक बहुत भारी बारिश हो सकती है. हालात को देखते हुए कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए हैं. नदियों के जलस्तर पर नजर रखने को भी कहा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीआरएस ने पूछे गुजराती में 8 सवाल, बीजेपी ने उर्दू में दिए जवाब, पोस्टर की लड़ाई ने लिया भाषाई रंग
    Next Article कोलकाता में शादी के बंधन में बंधे दो समलैंगिक पुरुष

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.