Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीआरएस ने पूछे गुजराती में 8 सवाल, बीजेपी ने उर्दू में दिए जवाब, पोस्टर की लड़ाई ने लिया भाषाई रंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    टीआरएस ने पूछे गुजराती में 8 सवाल, बीजेपी ने उर्दू में दिए जवाब, पोस्टर की लड़ाई ने लिया भाषाई रंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीआरएस और बीजेपी इन दिनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दो दिनों तक पोस्टर्स के जरिए चली लड़ाई अब भाषाई रंग ले चुकी है। जहां टीआरएस ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए गुजराती का सहारा लिया, वहीं बीजेपी ने एआईएमआईएम के साथ पिंक पार्टी के करीबी संबंधों को उजागर करने के लिए उर्दू की ओर रुख किया। दोनों पार्टियां हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक में शामिल रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने एक-दूसरे को निशाना बनाने के लिए अलग-अलग भाषा का इस्तेमाल किया है।

    टीआरएस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पीएम मोदी के लिए गुजराती में आठ सवाल पोस्ट किए, जिसमें कहा गया कि वह यही भाषा सबसे अच्छी तरह समझते हैं। इसमें ईंधन की कीमतों और मुद्रास्फीति से लेकर तेलंगाना से सौतेले व्यवहार तक के मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई। बीजेपी ने जवाबी कार्रवाई के लिए उर्दू को चुना, जो टीआरएस-एआईएमआईएम की दोस्ती का साफ संकेत है। इसने टीआरएस सरकार की 13 ‘विफलताओं’ पर सवाल पूछे। जैसे कि किसानों की आत्महत्या, सुनहरे तेलंगाना का अधूरा सपना और कर्ज का मुद्दा। एक भाजपा नेता ने कहा कि हमारे अल्पसंख्यक मोर्चा ने उनके व्यंग्यात्मक गुजराती ट्वीट के बाद उर्दू में जवाब दिया।
    इन हैशटैश का हुआ इस्तेमाल
    पीएम के तेलंगाना दौरे की घोषणा होते ही दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे का मुकाबला करने के लिए कई हैशटैग तैयार कर लिए। भाजपा की ओर से “The BJP NEC in Telangana”, “Team Modi in Telangana” और “Modi Aagaya, KCR Dargaya” जैसे हैशटैश इस्तेमाल किए गए। वहीं, टीआरएस ने “Bye Bye Modi”, “BJP Circus Modi” और “Modi Must Answer” जैसे हैशटैग यूज किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘काली’ के सिगरेट वाले पोस्टर पर विवाद के बाद डायरेक्टर पर एफआईआर
    Next Article मुंबई के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.