Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता में शादी के बंधन में बंधे दो समलैंगिक पुरुष
    Breaking News Headlines

    कोलकाता में शादी के बंधन में बंधे दो समलैंगिक पुरुष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता में एक समलैंगिक जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा ने एक खास समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिषेक रे कोलकाता के एक डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त चैतन्य शर्मा के साथ शास्त्रों के अनुसार मंत्रों का पाठ कर शादी रचाई। शादी कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी।

    इस शादी में संगीत समारोह से लेकर सगाई और हल्दी व महेंदी तक सारी रश्में पूरी की गईं। दो परिवार एक साथ थे और उन्होंने खुशी खुशी कपल को आशिर्वाद दिया। इस गे कपल की हल्दी और शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। अभिषेक ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे के रूप में धोती और कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य ने शेरवानी पहनी।
    चैतन्य ने शादी की कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कीं। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है। बता दें कि भारत की पहली गे शादी 2017 में हुई थी। आईआईटी ऋषि ने विएतनाम के विन्ह से शादी कर इतिहास बनाया था। 30 दिंसबर 2017 को यह शादी हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
    Next Article पारडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर आईटी सेल ने सौंपा स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.