Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूएन की रिपोर्ट में खुलासा: तालिबान की मदद से लश्कर-जैश अफगानिस्तान में चला रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूएन की रिपोर्ट में खुलासा: तालिबान की मदद से लश्कर-जैश अफगानिस्तान में चला रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में ज्यादातर हमलों के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने अफगानिस्तान में भी जड़ें जमा ली हैं. तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में ये दोनों आतंकी संगठन न सिर्फ कई ट्रेनिंग कैंप चलाते हैं, बल्कि सत्ताधारी तालिबान से भी उनके गहरे संबंध हैं. संयुक्त राष्ट्र की अफगानिस्तान पर ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा करते हुए बताया गया है कि पाकिस्तान की शह पर आतंकवाद फैलाने वाले लश्कर और जैश के सरगनाओं की तालिबान के टॉप नेताओं से भी मुलाकातें होती रहती हैं.

    यूएन की रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद अफगानिस्तान के नंगरहार में आठ ट्रेनिंग कैंप चलाता है. इनमें से तीन तो सीधे तालिबान के नियंत्रण में हैं. लश्कर ने कुनार और नंगरहार में तीन कैंप बना रखे हैं. इनकी तालिबान नेताओं से सांठगांठ का खुलासा करते हुए बताया गया है कि इसी साल जनवरी में तालिबान के एक दल ने नंगरहार के हस्का मेना जिले में लश्कर के एक ट्रेनिंग कैंप का दौरा भी किया था. इससे पहले अक्टूबर 2021 में लश्कर के नेता मावलवी असदुल्ला की तालिबान के डिप्टी आंतरिक मंत्री नूर जलील से मुलाकात हुई थी. रिपोट के मुताबिक, जैश वैचारिक रूप से तालिबान के ज्यादा करीब है. मसूद अजहर की अगुआई वाले इस संगठन ने कारी रमजान को अफगानिस्तान में नया सरगना बनाया है जबकि लश्कर का वहां पर कर्ताधर्ता मावलवी यूसुफ है.
    यूएन मॉनिटरिंग कमिटी की रिपोर्ट के अनुसार अल कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय गुट में 180 से 400 लड़ाके हैं. इनमें बांग्लादेश, भारत, म्यांमार और पाकिस्तान के नागरिक शामिल हैं. ये अफगानिस्तान के गजनी, हेलमंद, कंधार, निमरुज, पक्तिका और ज़ाबुल प्रांत में मौजूद हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अल कायदा को अफगान के नए शासन में ज्यादा आजादी है, लेकिन अगले एक-दो साल तक उसके अफगानिस्तान के बाहर सीधे हमला करने की संभावना नहीं है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्लामिक स्टेट (खोरासान ग्रुप) जैसे समूहों की ताकत पिछले कुछ समय में कम हुई है और वह 2023 तक देश के बाहर हमला करने की स्थिति में नहीं है.

    पिछले साल अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यूएन मॉनिटरिंग ग्रुप की ये पहली रिपोर्ट है. ये ग्रुप जानकारियां जुटाने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मदद करता है. इसकी रिपोर्ट सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों को सौंपी जाती है, जिससे अफगानिस्तान में यूएन की आगामी रणनीति तय करने में मदद मिलती है. बता दें कि इस समय भारत यूएनएससी की प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष है. रूस और यूएई इसके उपाध्यक्ष हैं. समिति में यूएनएससी के सभी 15 सदस्य शामिल रहते हैं.
    इस रिपोर्ट में तालिबान के अंदर चल रहे सत्ता संघर्ष के बारे में भी पहली बार जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक, 22-24 मार्च को करीब 180 सीनियर तालिबान नेताओं की कंधार में तालिबान नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा के साथ बैठक हुई थी. इसमें तालिबान के अंदर कई गुटों में मतभेद नजर आए. सबसे ज्यादा मतभेद कट्टरपंथी और उदारवादी गुटों के बीच है. उदारवादी गुट में मुल्ला बरादर, शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई आदि हैं, जो मानते हैं कि तालिबान को विदेशी भागीदारों के साथ कामकाजी संबंध बनाने चाहिए. लेकिन हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा, मोहम्मद हसन अखुंद जैसे तालिबानियों का कट्टरपंथी गुट इस पर राजी नहीं हैं. हक्कानी नेटवर्क इन दोनों से अलग अपने रास्ते पर चलता है. उसका ज्यादा ध्यान सरकार में आंतरिक, खुफिया, पासपोर्ट जैसे अहम मंत्रालयों पर अपना कब्जा करना रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानपुर में बस-कार की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, हादसे में कई लोग हुए घायल
    Next Article इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए रिकॉर्ड 12.83 लाख तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड, अब तक 106 की मौत

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.