Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए रिकॉर्ड 12.83 लाख तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड, अब तक 106 की मौत
    Breaking News Headlines धर्म

    इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए रिकॉर्ड 12.83 लाख तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड, अब तक 106 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चमोली. इस वर्ष उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, हालांकि इसके साथ ही पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार तीर्थयात्रियों की मौत में भी रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार इस साल अब चार धामों में दर्शन के करीब 12 लाख 83 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. वहीं इस यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 106 तक जा पहुंची है.

    चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में देखी जा रही है. यहां बद्रीनाथ धाम में अब तक जहां 4 लाख 28 हजार तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. वहीं केदारनाथ धाम में 4 लाख 22 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए. इसके अलावा गंगोत्री धाम में 2 लाख 38 हजार तीर्थयात्री, जबकि यमुनोत्री धाम में 1 लाख 77 हजार तीर्थयात्री आए. वहीं सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में अब कर 16 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.
    वहीं इस तीर्थयात्रा के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 106 जा पहुंची है. इनमें से 78 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों में सबसे अधिक केदारनाथ में 50 यात्रियों की मौत हो चुकी है. वहीं इसके अलावा बद्रीनाथ मं 21, यमुनोत्री में 28 और गंगोत्री धाम में 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है.

    दरअसल उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चार धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के रास्ते में ह्रदय संबंधी समस्याओं के कारण श्रद्धालुओं की मौत की घटनाएं हर साल होती हैं, लेकिन इस बार यह संख्या कहीं ज्यादा है. पिछले सालों के आंकड़ों से साफ है कि वर्ष 2019 में 90 से ज्यादा, वर्ष 2018 में 102, वर्ष 2017 में 112 चारधाम तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई थी.
    गौरतलब है कि ये आंकड़े अप्रैल-मई में यात्रा शुरू होने से लेकर अक्टूबर-नवंबर में उसके बंद होने तक यानी छह माह की अवधि के हैं. अक्षय तृतीया पर तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ के कपाट छह मई को और बदरीनाथ के कपाट आठ मई को खुले थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूएन की रिपोर्ट में खुलासा: तालिबान की मदद से लश्कर-जैश अफगानिस्तान में चला रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप
    Next Article अगले 24 घंटों के दौरान देश के अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, केरल के लिए अलर्ट जारी

    Related Posts

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.