Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम, NCR में घने कोहरे से शून्य हुई विजिबिलिटी
    Breaking News Headlines

    दिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम, NCR में घने कोहरे से शून्य हुई विजिबिलिटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम है. आज पूरा दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है. इसकी वजह से कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पहुंच गया है. सफदरजंग और पालम में विजिबिलिटी जीरो है. दिल्ली में आज देर तक जीरो विजिबिलिटी रहने का भी रिकॉर्ड बना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन का सबसे ठंड दिन शनिवार को रहा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ठंड और शीतलहर का दौर रविवार को भी जारी रहेगा. दिल्ली के सफदरजंग में 3.5 डिग्री, लोधी रोड में 3.4, आयानगर में 4, रिज में 4.4 और पालम में 5.9 डिग्री तापमान है. मौसम विभाग ने कल के लिए घना कोहरा और साथ ही कोल्ड वेव की संभावना जताई है.

     

    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में एक सप्ताह से शीतलहर चल रही है. यहां पार लगातार 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान भी 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चल रहा है. इसके अलावा चूंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है. ऐसे में दिन के समय भी कंपकंपी छूट रही है.

    मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से मौसम थोड़ा बहुत साफ होने की उम्मीद है, लेकिन अगले पूरे सप्ताह ठंड से राहत नहीं मिलने वाली. हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने में एहतियात बरतने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे था.

    यही स्थिति शुक्रवार को भी थी. इस वजह से माना जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार इस सीजन के सबसे ठंडे दिन रहे. रविवार को लेकर भी मौसम ने संभावना जताई है कि तापमान का स्तर यही रहेगा. दोपहर में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है. उधर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार घना कोहरा छाया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा कश्मीर में बर्फबारी हो रही है. हालांकि हिमाचल प्रदेश के शिमला में न्यूतनतम तापमान छह से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

    इसी प्रकार उत्तराखंड के देहरादून में भी छह डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया. कोहरे का असर राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी देखा गया. लेकिन राजस्थान के रेतीले इलाके में ठंड का असर ज्यादा रहा. इसी प्रकार झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के साथ ठंड से लोगों बेहाल नजर आए. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है. इसी प्रकार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के अलावा झारखंड में भी अधिकतम 18 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘हनुमान’ के आगे फीका पड़ा नवाज का तेलुगु डेब्यू
    Next Article मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिवसेना शिंदे गुट से हाथ मिलाएगें

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.