Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘हनुमान’ के आगे फीका पड़ा नवाज का तेलुगु डेब्यू
    Headlines सिनेमा

    ‘हनुमान’ के आगे फीका पड़ा नवाज का तेलुगु डेब्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साउथ सिनेमा सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म ‘सैंधव’ शनिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ, फिल्म के प्रति दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी है। नवाज की ये पहली तेलुगु फिल्म है और वह फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन, इसके एक दिन पहले रिलीज हुई अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स के चलते इस फिल्म को मुंबई मे सिनेमाघर मिलना मुश्किल हो गया है।

     

    अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ मुंबई और आस पास के उपनगरों में 40 स्क्रीन्स पर चल रही है। इस फिल्म की लोकप्रियता देखते हुए मुंबई में रविवार से सात स्क्रीन और बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, वेंकटेश दग्गुबाती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सैंधव’ को सिर्फ दो स्क्रीन पर एक-एक शो मिले हैं। मुंबई में इस फिल्म को मरीन लाइंस के मेट्रो आईनॉक्स थियेटर में शाम 6.45 बजे का शो और वाशी के रघुलीला मॉल आईनॉक्स थियेटर में शाम 7.20 बजे का शो मिला है।

     

    हालांकि तमाम मशक्कत के बाद रविवार से फिल्म ‘सैंधव’ को मुंबई में नौ स्क्रीन मिल रहे हैं। फिर भी, तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत कम है। इतना ही नहीं, फिल्म ‘हनुमान’ की वजह से तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ पर काफी फर्क पड़ा है। यह फिल्म मुंबई में सिर्फ छह सिनेमाघरों में चल रही है।

    अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म ‘सैंधव’ का बजट 80 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म ‘हनुमान’ का बजट 25 करोड़ रूपये है। फिल्म ‘सैंधव’ के मुकाबले कम बजट में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ‘सैंधव’ में वेंकटेश के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article दिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम, NCR में घने कोहरे से शून्य हुई विजिबिलिटी

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.