Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिवसेना शिंदे गुट से हाथ मिलाएगें
    Breaking News Headlines राजनीति

    मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिवसेना शिंदे गुट से हाथ मिलाएगें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. मिलिंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं. मिलिंद अब शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे. इधर मिलिंद देवड़ा के पार्टी से इस्तीफा देने को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय की है.

     

     

    कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ. मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया. एक दिन पहले जब मिलिंद के पार्टी छोडऩे की खबर चर्चाओं में आई तो उन्होंने कहा था कि वे ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय की है. उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता थे. उनकी दोस्ती सभी पार्टियों से थी लेकिन वे कांग्रेस के अटल और दृढ़ नेता थे. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. ऐसा माना जा रहा है कि देवड़ा के कांग्रेस छोडऩे के तीन कारण सामने आए है, जिसमें पहला कि मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं.

     

     

    मुरली देवड़ा केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे. मुंबई दक्षिण सीट से हमेशा से ही कांग्रेस जीतती आई है और देवड़ा परिवार कई साल से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. लेकिन इस सीट से सांसद उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत हैं. सावंत इस सीट से दो बार चुने जा चुके हैं. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है. इस गठबंधन में उद्धव गुट की पार्टी शिवसेना यूबीटी भी शामिल है. उनके नेता अरविंद सावंत दो बार इस सीट को जीत चुके हैं. ऐसे में उद्धव कांग्रेस को ये सीट नहीं देना चाह रहे थे. रणनीतिकारों का मानना है कि गठबंधन की वजह से मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलेगा. बीते दिन गरवारे क्लब व मुंबई कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठकें हुईं थीं. देवड़ा ने इन दोनों मीटिंग में नहीं गए थे. पार्टी के कई नेताओं ने उनसे संपर्क कर बैठक में शामिल होने को कहा लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. तब से ही अटकलें थीं कि वे कांग्रेस छोड़ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम, NCR में घने कोहरे से शून्य हुई विजिबिलिटी
    Next Article अयोध्या में सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रानिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.