Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: राजीव रतन आवास योजना के फ्लैट अचानक धराशाई, 12 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
    Breaking News Headlines

    दिल्ली: राजीव रतन आवास योजना के फ्लैट अचानक धराशाई, 12 साल की बच्ची समेत 4 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के बवाना में राजीव रतन आवास योजना के तहत बने फ्लैट गिरे बिल्डिंग गिरने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. अभी भी सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जिन चार की मौत हुई है उनमें रुकैया खातून, शहजाद, एक 12 साल की लड़की अफरीन और दानिश शामिल हैं. इसके साथ ही 2 घायल भी हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायलों के नाम फातिमा और शहनाज है.

    बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में राजीव रतन आवास योजना के तहत बने फ्लैट गिरे. 10 से 15 फ्लैट अचानक धराशाई हो गए, जिनमें कई लोग दो से तीन लोग अभी भी दबे होने की आशंका है. 2 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इन फ्लैट्स को अभी तक आवंटित नहीं किया गया था, यहां पर कुछ लोग मवेशी चराने के लिए आए हुए थे. अचानक से कुछ मवेशी और इंसान इस बिल्डिंग के नीचे दब गए, जिन्हें निकालने का काम लगातार जारी है.

    राजीव रतन आवासीय योजना में यहां पर बने हैं 300-400 फ्लैट

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद 2.45 बजे नरेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड के पास एक बिल्डिंग ढह गई है, जिसमें 4-5 लोग और बच्चों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. थाना नरेला पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां पर गिरे फ्लैट्स राजीव रतन आवास का हिस्सा हैं, जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं. पुलिस द्वारा तीन जेसीबी और एक हाइड्रा और दो एंबुलेंस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

    रेस्क्यू टीम ने दो महिलाओं को सुरक्षित बचाया

    रेस्क्यू की गई दो महिलाओं फातिमा पुत्री जुबेर, निवासी श्व-220 जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली और शहनाज पुत्री कलाम खान, निवासी बी-989 जेजे कॉलोनी बवाना को इलाज के लिए पूठ खुर्द स्थित एमवी अस्पताल में भेजा गया है. हालांकि, एक अन्य महिला रुकैया खातून, निवासी-2220 जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली और शहनाज (9 साल) पुत्री अफरीना और 2-3 अन्य लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दोनों महिलाएं खतरे से बाहर बताई जा रही हैं.

    डीसीपी आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट बृजेंद्र यादव ने बताया कि बवाना की जे.जे. कॉलोनी में एक पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिरने से कम से कम छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी. छह लोगों में से तीन को निकाल लिया गया है. बचाव अभियान जारी है.

    गुरुग्राम में छह मंजिली इमारत की छत का एक हिस्सा गिरा, दो महिलाओं की मौत

    ऐसा की एक हादसा गुरुवार रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी देखने को मिला था, जहां एक पॉश सोसाइटी की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी. वहां पर अब भी राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं. हरियाणा ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी-20 सीरीज से पहले चोट के कारण केएल राहुल और अक्षर पटेल टीम से बाहर, गायकवाड और हुड्डा को मिला मौका
    Next Article टीम इंडिया ने 39 साल में पहली बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच 96 रन से जीता

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.