Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया ने 39 साल में पहली बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच 96 रन से जीता
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया ने 39 साल में पहली बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच 96 रन से जीता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है. मैच में वेस्टइंडीज के सामने 265 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 37.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. ओडीयन स्मिथ (36) टॉप स्कोरर रहे. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 3-3 विकेट आए. दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए.

    इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढिय़ा 56 रन की पारी खेली. वेस्ट इंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप

    टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया. दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थी, तब से भारत एक बार भी 50 ओवर फॉर्मेट में ङ्खढ्ढ के खिलाफ क्लीन स्वीप नहीं कर सका था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 39 साल में पहली बार ये इतिहास भी रच दिया. हालांकि वेस्टइंडीज 3 बार टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुका है.

    वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

    टारगेट का पीछा करते हुए ङ्खढ्ढ की शुरुआत खराब रही और शाई होप (5) को मोहम्मद सिराज ने एलबीडबलू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने चार गेंदों के अंदर ब्रैंडन किंग (14) और शमर ब्रुक्स (0) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़कर रख दी. चौथे विकेट के लिए डैरेन ब्रावो और निकोलस पूरन ने 49 गेंदों पर 43 रन जोड़कर टीम की पारी को संभाला, लेकिन इस पार्टनरशिप को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रावो (20) को आउट कर तोड़ा.

    प्रसिद्ध ने अपने अगले ही ओवर में जेसन होल्डर (6) को कैप्टन रोहित के हाथों कैच आउट कराया. फैबियन एलन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. एलन का विकेट कुलदीप के खाते में आया. कप्तान निकोलस पूरन भी टीम की पारी को नहीं संभाल सके और 39 गेंदों पर 34 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए.

    भारत ने बनाए 265 रन

    इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढिय़ा 56 रन की पारी खेली. ङ्खढ्ढ की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए.

    अय्यर और पंत ने संभाली पारी

    तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 124 गेंदों पर 110 रन जोड़े. इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को फिर मैच में ला खड़ा किया. हैडन वॉल्श ने पंत (56) का विकेट लेकर वेस्ट इंडीज को चौथी सफलता दिलाई. सूर्यकुमार यादव इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर फैबियन एलन की गेंद पर आउट हुए. बढिय़ा बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर 80 रन बनाकर हैडन वॉल्श की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. उनसे शतक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दीपक चाहर ने बल्ले से बढिय़ा योगदान दिया और 38 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: राजीव रतन आवास योजना के फ्लैट अचानक धराशाई, 12 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
    Next Article फॉरेक्स रिजर्व में बूम: 2.198 अरब डॉलर बढ़ा देश का खजाना, इतना है गोल्ड रिजर्व

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.