Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक साथ नौ वंदे भारत के उद्घाटन की तैयारी, एमपी-राजस्थान के इन शहरों को मिलने जा रही सौगात
    Breaking News Headlines

    एक साथ नौ वंदे भारत के उद्घाटन की तैयारी, एमपी-राजस्थान के इन शहरों को मिलने जा रही सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. देश के कई राज्यों को एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. अबकी बार इन ट्रेनों की सौगात चुनावी राज्य मध्य प्रदेश-राजस्थान के अलावा ओडिशा को भी मिल सकती है.

    रेलवे के सूत्रों ने बताया कि, वंदे भारत ट्रेन बनाने वाली चेन्नई के इंटीग्रल कोच में फैक्ट्री में कम से कम नौ ट्रेन बनकर तैयार है. इन नौ ट्रेनों में से सबसे ज्यादा तीन ट्रेन दक्षिण रेलवे को अलॉट की गई हैं. इतनी ही ट्रेनें पहले से ही इस जोन में चल रही है.

     

    रेलवे के सूत्रों का कहना है कि इन नौ ट्रेनों की शुरू होने की तारीखों की घोषणा पर रेलवे अभी विचार कर रहा है. मंत्रालय एक बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है. इसमें पीएम भी शामिल हो सकते हैं. रेलवे एक भव्य आयोजन के जरिए सभी ट्रेनों को एक साथ शुरू कर सकता है. आखिरी बार 7 जुलाई को गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन लांच की गई थी. बीते करीब दो माह से एक भी नई वंदे भारत ट्रेन नहीं शुरू हुई है.

     

    नई ट्रेनों को इन रूटों पर किया जा सकता है शुरू

    रेलवे ने भले ही अभी रुट की घोषणा नहीं की है. सूत्रों का कहना है कि, इनमें से दो ट्रेने जयपुर-इंदौर और जयपुर-उदयपुर से हो सकती है. जयपुर इंदौर वंदे भारत ट्रेन नीमच के रास्ते होकर गुजरेगी. ये दोनों ट्रेनों की मिलने की उम्मीद इसलिए भी है कि क्योंकि इन दोनों राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. पिछले दिनों ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उदयपुर,नीमच और इंदौर के रेलवे स्टेशनों का दौरा किया था.

    इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे को आवंटित एक ट्रेन ओडिशा के पुरी और राउरकेला में चलने की संभावना है. ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान ही रेलमंत्री वैष्णव ने कहा था कि जल्द ही एक ट्रेन राउरकेला को भी मिलेगी. ओडिशा में भी 2024 में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में केंद्र सरकार ओडिशा को इस ट्रेन की सौगात देने जा रही है. जबकि पूर्व मध्य रेलवे को सौंपी गई इन ट्रेनों में से एक ट्रेन में से एक पटना-हावड़ा मार्ग के बीच चलाई जा सकती है. हाल ही में इस रूट पर ट्रायल जामताड़ा और आसनसोल में स्टॉपेज के साथ किया गया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAsia Cup: सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 6 रन से हराया
    Next Article NIA की एमपी सहित कई राज्यों में छापेमारी, आतंक फैलाने की साजिश के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.