Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Asia Cup: सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 6 रन से हराया
    Breaking News Headlines

    Asia Cup: सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 6 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलंबो। एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की टूर्नामेंट में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों 6 रन से हार मिली. शुभमन गिल का शतक भी टीम इंडिया को इस हार से नहीं बचा सका. बदलावों के साथ इस मैच में उतरी टीम इंडिया की बैटिंग इस मैच में बुरी तरह फेल रही और बांग्लादेश से मिले 266 रनों के लक्ष्य के जवाब में 259 रन ही बना सकी. एशिया कप (वनडे) के इतिहास में बांग्लादेश ने भारत को सिर्फ दूसरी बार ही हराया. इतना ही नहीं, टीम इंडिया के हाथ से वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने का मौका भी फिसल गया.

     

    बांग्लादेश ने इस मैच के लिए अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया था, जबकि फाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया ने भी 5 बदलाव किये थे. पहली बार इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपना वनडे डेब्यू किया. उधर बांग्लादेश की ओर से भी तंजीम हसन साकिब ने भी अपना डेब्यू किया. इनमें से सबसे ज्यादा असर डाला 20 साल के बांग्लादेशी गेंदबाज ने, पहले बल्ले से और फिर गेंद से.

     

    तंजीम का इस मैच में असर काफी अहम रहा लेकिन उससे पहले बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन और तौहीद हृदॉय ने दमदार अर्धशतक जमाए. इन दोनों की पारियों और साझेदारी से पहले बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने निराश किया. मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटा दिया था. 14 ओवरों के अंदर ही 4 विकेट गिर गए थे, जबकि स्कोर 59 रन था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ का नया गाना ‘नशा’ हुआ रिलीज
    Next Article एक साथ नौ वंदे भारत के उद्घाटन की तैयारी, एमपी-राजस्थान के इन शहरों को मिलने जा रही सौगात

    Related Posts

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.