Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद का सोमवार से शुरु होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
    Breaking News Headlines

    संसद का सोमवार से शुरु होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार, 14 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र के पहले चरण में 29 जनवरी से 11 फरवरी तक दो अलग-अलग पालियों में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही संचालित की गई थी. बहरहाल, इस बार कोविड-19 संबंधी हालात में काफी सुधार आने के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे से साथ-साथ चलेगी. संसद के सत्र का दूसरा चरण विधानसभा चुनावों के नतीजों से फौरन बाद शुरु हो रहा है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) ने सत्ता हासिल की है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करेंगी और सदन की कार्यवाही के दौरान इस पर चर्चा की जा सकती है. इसके अलावा बजटीय प्रस्तावों के लिए संसद की मंजूरी लेना सरकार के एजेंडा में शीर्ष पर होंगे. सरकार ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक को भी लोकसभा में विचार किये जाने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है. इस दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है.

    विपक्ष के मुद्दे

    बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष, सरकार को बढ़ती बेरोजगारी, कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मामलों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है. रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की बैठक की अध्यक्षता की और बजट सत्र के दौरान समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के समन्वय के साथ काम करने का फैसला किया.

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, हमने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की. हम सत्र के दौरान जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ समन्वय में काम करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेंगलुरु टेस्ट: दूसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका 28/1, बुमराह को मिला एक विकेट; टारगेट 447 रन
    Next Article कनाडा के टोरंटो में हुए सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत

    Related Posts

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    September 22, 2026

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    September 22, 2026

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.