Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेंगलुरु टेस्ट: दूसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका 28/1, बुमराह को मिला एक विकेट; टारगेट 447 रन
    Breaking News Headlines

    बेंगलुरु टेस्ट: दूसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका 28/1, बुमराह को मिला एक विकेट; टारगेट 447 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. बेंगलुरु में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने 447 रन का टारगेट रखा है. जिसके जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 10 और कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.बेंगलुरु टेस्ट में अभी भी 3 दिन का खेल बाकी है और टीम इंडिया को जीत के लिए 9 विकेट की दरकार है. वहीं, श्रीलंका अभी भी टारगेट से 419 रन पीछे हैं. बता दें कि दूसरे दिन के खेल में दोनों टीमों ने मिलाकर 14 विकेट चटकाए.

    दूसरी पारी में भारत ने दिखाया दम

    भारत ने दूसरी पारी 303/9 के स्कोर पर घोषित की थी. श्रेयस अय्यर (67) टॉप स्कोरर रहे. वहीं, ऋषभ पंत ने 50 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा ने 4 और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3 विकेट चटकाए. इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पहली पारी 252 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका पहली पारी में केवल 109 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई थी.

    अय्यर का डबल धमाल

    पहली पारी में शानदार 92 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने अपनी कमाल की फॉर्म को बरकरार रखा और दूसरी पारी में भी फिफ्टी लगाई. अय्यर ने 70 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ श्रेयस डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. अय्यर 67 रन बनाकर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर एलबीडबलू आउट हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश का कोविड टीकाकरण कवरेज 180.13 करोड़ के हुआ पार, स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत
    Next Article संसद का सोमवार से शुरु होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.