Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने से 27 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने से 27 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 3 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लग गयी, जिससे इस हादसे में कम से कम 27लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य झुलस गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है. वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों एवं घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है.

    फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक आग की सूचना शाम 4 बजकर करीब 40 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी. अधिकारियों ने कहा कि आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास स्थित इमारत में लगी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत में फंसे लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला गया तथा घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग से 27 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
    बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में कंपनियों के दफ्तर हैं. DCP के मुताबिक आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय है. पुलिस ने कहा कि कंपनी का मालिक पुलिस की हिरासत में है. उन्होंने कहा कि स्थिति पर काबू पाने की कोशिश चल रही है और राहत कार्य भी लगातार जारी है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक आग बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में मौजूद एक फैक्ट्री से शुरू हुई जिसमें सीसीटीवी कैमरा और राउटर जैसी चीजों का निर्माण होता है. कंपनी के मालिक को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल्डिंग का फायर एनओसी नहीं था. वहीं कोफे इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी, जो कि सीसीटीवी कैमरे बनाती है, के मालिकों हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा है कि उनकी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। साथ ही प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए मृतकों को परिजनों को 2 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है. पुरी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना में लोगों के जान गंवाने से बेहद दुखी हूं. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं और पीड़ा में हूं। मैं अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं। हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग को काबू में करने और जिंदगियों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेयरस्टो और लिविंगस्टोन के तूफान में उड़ी आरसीबी की टीम, पंजाब की 54 रन से जीत
    Next Article एमपी के गुना में काले हिरण के शिकारियों ने की तीन पुलिस कर्मियों की हत्या, ड्राईवर घायल

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.