Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेयरस्टो और लिविंगस्टोन के तूफान में उड़ी आरसीबी की टीम, पंजाब की 54 रन से जीत
    Breaking News Headlines

    बेयरस्टो और लिविंगस्टोन के तूफान में उड़ी आरसीबी की टीम, पंजाब की 54 रन से जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 में शुक्रवार को धमाकेदार जीत दर्ज की. टी20 लीग के 60वें मुकाबले में टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हराया. मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन ने आक्रामक अर्धशतक लगाया. जवाब में आरसीबी की टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी. यह पंजाब की 12 मैचों में छठी जीत है. इस तरह से उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है. टीम 8वें से छठे नंबर पर आ गई है. वहीं बैंगलोर की यह 13 मैचों में छठी हार है. टीम अभी 7 जीत के साथ चौथे नंबर पर है. टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अंतिम मैच जीतना होगा. यानी टीम अब मुश्किल स्थिति में है.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. टीम ने 3 ओवर में 32 रन बना लिए थे. लेकिन 40 रन तक जाते-जाते टीम ने 3 बड़े विकेट गंवा दिए. कोहली 14 गेंद पर 20 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार बने. फिर डुप्लेसी 10 रन के स्कोर पर ऋषि धवन का शिकार बने. धवन ने 5वें ओवर में महिपाल लोमरोर को भी आउट किया. उन्होंने 6 रन बनाए.
    40 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद रजत पाटीदार और ग्लैन मैक्सवेल ने टीम को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़े. हालांकि दोनों 3 गेंद के अंतर पर आउट हो गए और टीम एक बार फिर संकट में आ गई. पाटीदार 21 गेंद पर 26 रन बनाकर लेग स्पिनर राहुल चाहर का शिकार बने. वहीं मैक्सवेल 22 गेंद पर 35 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 3 चौका और एक छक्का लगाया.

    अब आरसीबी को दिनेश कार्तिक से बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. वे 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. टीम को अंतिम 5 ओवर में 90 रन बनाने थे और 4 विकेट हाथ में थे. शाहबाज अहमद 9 और वानिंदु हसारंगा सिर्फ एक रन बना सके. 137 रन पर 8 विकेट गिरने के बाद आरसीबी की हार पक्की हो गई. पंजाब की ओर से पांचाें गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. राहुल चाहर और ऋषि धवन को 2-2 विकेट मिले. तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके. हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविक्रमपुर स्थित मां मनसा डीलर संचालिका नजबुन बीवी जबरन ग्राहकों का काटती है 1 किग्रा चावल, पत्रकार को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
    Next Article दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने से 27 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.