Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झूठा निकला सिसोदिया का दावा: फिजियोथेरेपिस्ट से नहीं, रेपिस्ट से मसाज करवा रहे थे सत्येंद्र जैन
    Breaking News Headlines

    झूठा निकला सिसोदिया का दावा: फिजियोथेरेपिस्ट से नहीं, रेपिस्ट से मसाज करवा रहे थे सत्येंद्र जैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन किसी फिजियोथेरेपिस्ट से नहीं बल्कि जेल में बंद रेप के आरोपी से मसाज करवा रहे थे. तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वह रेप केस में सजा काट रहा कैदी है. वायरल हुए वीडियो में तिहाड़ जेल में जैन के पैरों को मालिश करता जो शख्स दिखा था, उसका नाम कैदी रिंकू है.

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में मालिश करने वाला शख्स कैदी है और उसका नाम रिंकू है. वह रेप केस में जेल में बंद है, जिस पर पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और आईपीसी की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगाया गया है. वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है.

     

    वहीं बीते दिनों सत्येंद्र जैन का जेल में मालिश कराने और आंगतुकों से मिलने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद भाजपा सहित विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला था और जैन को मंत्री पद से हटाने की मांग की थी. जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जैन का बचाव किया था और कहा था कि सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, जिस वजह से वह फिजियोथेरेपी करा रहे थे. उन्होंने साथ ही भाजपा पर सीसीटीवी फुटेज लीक कराकर जैन के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था.

     

    जेल विभाग का जिम्मा संभाल रहे मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि जैन को झूठे मामले में फंसाया गया है और भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव में हार रही है, इसलिए वह ऐसे हथकंडे अपना रही है. हालांकि भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने पार्टी के सहयोगियों मनजिंदर सिंह सिरसा और तजिंदर पाल बग्गा के साथ जैन और केजरीवाल के खिलाफ जेल में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

     

    गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वह तिहाड़ जेल में पीठ और पैरों की मालिश कराते दिख रहे हैं. वीडियो में जैन कुछ दस्तावेज पढ़ते देखे जा सकते हैं, जबकि सफेद टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति उनके पैरों की मालिश करते दिखाई दे रहा है. मिनरल वाटर की बोतलें और एक रिमोट भी देखा जा सकता है. एक दूसरे कथित वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठ कर सिर की मालिश कराते दिख रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंबंध बनाते कपल पर तांत्रिक ने डाली फेवीक्विक, चिपकने पर चाकू मारकर ली जान
    Next Article दाल-बाटी बनाते समय गैस रिसाव से भड़की आग, 25 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर, मची भगदड़

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.