Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार का श्रमिक हित में बड़ा फैसला, राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी तय करने विशेषज्ञ समूह का गठन
    Breaking News Headlines

    मोदी सरकार का श्रमिक हित में बड़ा फैसला, राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी तय करने विशेषज्ञ समूह का गठन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए प्रोफेसर अजीत मिश्रा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है और न्यूनतम मजदूरी तथा राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण पर तकनीकी जानकारी और सिफारिश देने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अलग-अलग है. राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी का तात्पर्य ऐसे वेतन से है, जो पूरे देश में सभी श्रेणियों के श्रमिकों पर लागू होता है. समूह का गठन अधिसूचना की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए किया गया है. यह समूह मजदूरी दरों को तय करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को देखेगा और मजदूरी निर्धारण के लिए एक वैज्ञानिक मानदंड विकसित करेगा. विशेषज्ञ समूह की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के निदेशक प्रोफेसर अजीत मिश्रा करेंगे. विशेषज्ञ समूह के सदस्यों में प्रोफेसर तारिका चक्रवर्ती (आईआईएम कलकत्ता), अनुश्री सिन्हा (सीनियर फेलो, नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च), विभा भल्ला (संयुक्त सचिव), एच श्रीनिवास (महानिदेशक, वीवी गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट) शामिल हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वरिष्ठ श्रम एवं रोजगार सलाहकार डी पी एस नेगी सदस्य सचिव हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ डॉ फाउची का ईमेल हुआ लीक, सामने आये चीन से संबंध
    Next Article मिल्खा सिंह PGIMER अस्पताल के ICU में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल गिरा

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.