Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड , तमिलनाडु में हो रही बारिश, बाढ़ जैसे हालात
    Breaking News Headlines

    पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड , तमिलनाडु में हो रही बारिश, बाढ़ जैसे हालात

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. बंगाल की खाड़ी में बने निम्‍न दबाव के क्षेत्र का असर अब मौसम पर दिखाई देने लगा है. एक ओर जहां कई राज्‍यों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार को दिनभर हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

    मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड काफी ज्‍यादा हो गई है. सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. दिल्‍ली, यूपी, बिहार समेत पूरे उत्‍तर भारत में हल्‍की ठिठुरन के साथ धूप की भी तपिश कम होने लगी है. दक्षिण भारत के कुछ राज्‍यों में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश के कारण सबसे ज्‍यादा प्रभावित तमिलनाडु दिखाई पड़ रहा है.
    स्काइमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अभी भी निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 13 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास एक नया निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण कई और राज्‍यों में भी बारिश के कारण सर्द हवाएं चलेंगी.

    स्काइमेट वेदर से मिली जानकारी के मुताबिक बादलों की चाल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसी रहस्य से कम नहीं है 6600 मीटर ऊंचा कैलाश पर्वत
    Next Article जीप प्रत्याशी मनीषा कुमारी ने अपने क्षेत्र में जाकर कई जगह जनसंपर्क की और जनता से आशीर्वाद मांगी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.