Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली : बुराड़ी में इमारत ढहने से दो लड़की समेत पांच की मौत
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली : बुराड़ी में इमारत ढहने से दो लड़की समेत पांच की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली : बुराड़ी में इमारत ढहने से दो लड़की समेत पांच की मौत

     

     

    नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के मुताबिक ‘ऑस्कर पब्लिक स्कूल’ के पास नवनिर्मित यह इमारत सोमवार शाम ढह गई थी। अब तक, 12 लोगों को बचाया गया है जबकि मलबे से पांच शव निकाले गये हैं।

    पुलिस के अनुसार दो मृतकों की पहचान साधना (17) और राधिका (7) के रुप में हुई है जबकि तीन अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। जिनकी पहचान नहीं हो पायी है, वे सभी पुरुष हैं।

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया कि बचाव अभियान जारी है तथा मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    दिल्ली पुलिस ने सोमवार की रात एक बयान में कहा कि उसे शाम लगभग सात बजे इमारत ढहने की सूचना मिली।

    यह इमारत 200 वर्ग गज में फैली थी और नई बनी थी।

    दिल्ली पुलिस और अग्निशमन सेवा को इस घटना की सूचना मिलने के शीघ्र बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

    बांठिया ने कहा, ‘‘बचाव अभियान अभी जारी है। पुलिस, दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है औऱ आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता कर रही है कि इमारत के भीतर कितने लोग अब भी फंसे हो सकते हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई टीम गठित की गई हैं। इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

    पुलिस उपायुक्त ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद ही पुलिस स्थिति के बारे में कुछ कह पायेगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाओं के दौरान प्रशासन एक घटना कमांडर नियुक्त करता है जो अधिकारियों के लिए निर्देश जारी करता है। क्षेत्र के उपखंड मजिस्ट्रेट वर्तमान में घटना कमांडर के रूप में कार्य कर रहे हैं और उन्होंने संरचनात्मक सुरक्षा एवं फिटनेस जांच के लिए आस-पास की इमारतों को खाली करने का आदेश दिया है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर आने की अनुमति नहीं है।’’

    उन्होंने यह भी बताया कि बचाव अभियान बुधवार तड़के तक जारी रहेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षेत्र की पूरी तरह से जांच हो जाए और मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम पूरा हो जाए।

    बांठिया ने कहा, ‘‘जिन लोगों को बचाया गया है, उन्हें संदेह है कि अभी और लोग अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां ​​बचाव अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।’’

    उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को मलबे से निकाला गया है, उनकी स्वास्थ्य स्थिति की गंभीरता के आधार पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा जा रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमने कुछ मरीजों को बुराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन बाद में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।’’

    आप विधायक संजीव झा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि यह राजनीतिक विवाद का समय नहीं है और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने जान गंवाने वाले वयस्कों के परिवारों के लिए लिए 10-10 लाख रुपये और नाबालिगों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि घोषित की।

    झा ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी जल्द से जल्द परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा करेगी।’’

    घटनास्थल पर कई लोगों को अपने परिजन के बारे में खबर की बेसब्री से बाट जोहते देखा गया जो श्रमिक के तौर पर इस इमारत में काम करते थे।

    मोहम्मद बारिक ने बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई मोहम्मद सरफराज मलबे में फंसे कई मजदूरों में से एक था।

    बारिक ने बताया, ‘‘मैं भी दूसरी जगह पर मजदूर के तौर पर काम करता हूं। मुझे सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। फोन करने वाले ने मुझे बताया कि मेरा भाई मलबे में फंसा हुआ है। जब मैं यहां पहुंचा तो पुलिस ने हमें अस्पताल में जाकर जांच करने को कहा कि क्या मेरा भाई बचाए गए पहले पांच लोगों में शामिल है। वह वहां नहीं था।’’

    उसने कहा, ‘‘बाद में तीन या चार और लोगों को निकाला गया, लेकिन वह उनमें शामिल नहीं था। हम कल रात से ही यहां बिना भोजन और पानी के अपने भाई के बारे में खबर का इंतजार कर रहे हैं।’’

    घटना के समय आस-पास मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘भयावह’ बताया।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘हमने बहुत तेज़ आवाज़ सुनी और इलाके से धूल का गुबार निकला। यह समझने में पांच मिनट से ज्यादा का समय लगा कि क्या हुआ था। हम घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों को सूचना दी।’’

    घटना के तुरंत बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बुराड़ी में इमारत ढहने की घटना बेहद दुखद है। मैंने त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से बात की है। प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।’’

    दिल्ली : बुराड़ी में इमारत ढहने से दो लड़की समेत पांच की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने बिक्रमपुर स्थित पहलवान बाबा आस्ताना में फातिहाखानी व चादरपोशी किया
    Next Article गोलमुरी पथराव में मृत अतुल सोना के परिवार से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    May 30, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.