Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी पथराव में मृत अतुल सोना के परिवार से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
    Breaking News Business Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    गोलमुरी पथराव में मृत अतुल सोना के परिवार से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी पथराव में मृत अतुल सोना के परिवार से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: गोलमुरी रामदेव बगान में पथराव की घटना में मृतक अतुल सोना के परिजनों से शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मिले। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    दिनेश कुमार ने जिला उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को अविलंब आर्थिक मुआवजा देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के झगड़े के दौरान एक स्थानीय युवक, जो रात में भोजन के बाद टहलने की नियत से बाहर निकला था, अपराधियों का शिकार बन गया। साथ ही, उन्होंने गोलमुरी थाना प्रभारी और डीएसपी नगर से अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने का निर्देश दिया।

    दिनेश कुमार ने कहा कि पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन अतुल सोना की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद इसे हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि रामदेव बगान के पास स्थित पार्क में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए जुस्को प्रबंधन को भी संज्ञान लेना चाहिए और पार्क में सुरक्षा गार्ड की तैनाती करनी चाहिए। असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    गोलमुरी पथराव में मृत अतुल सोना के परिवार से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : बुराड़ी में इमारत ढहने से दो लड़की समेत पांच की मौत
    Next Article बिष्टुपुर पुलिस ने डकैती मामले का उद्भेदन करते हुए पांच लोगों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.