Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एग्जिट पोल: तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के आसार, एमपी में 2018 जैसी स्थिति बनेगी, कांग्रेस को मिलेगी बढ़त
    Breaking News Headlines

    एग्जिट पोल: तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के आसार, एमपी में 2018 जैसी स्थिति बनेगी, कांग्रेस को मिलेगी बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. देश के पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल भी आने शुरु हो गए है. खासतौर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ को लेकर लोगों में ज्यादा उत्सुकता दिखाई दे रही है. इसके अलावा तेलंगाना व मिजोरम को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है. अभी जो रुझान मिल रहे है. उसके अनुसार राजस्थान में भाजपा, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में कांग्रेस की जीत होती दिख रही है, इसके अलावा मध्यप्रदेश में कांग्रेस को कुछ बढ़त मिलेगी. इसके अलावा मिजोरम में हंग एसेम्बली के आसार दिखाई दे रहे है.

     

    राजस्थान में भाजपा के काबिज होने का अनुमान-

    200 सीटों वाले राज्य राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी. यहां पर भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 85 से 90 सीटें मिलने के आसार है. बागी व निर्दलीय प्रत्याशी 10 से 15 सीटों पर आ सकते हैं.

    एमपी में कांग्रेस को बढ़त, निर्दलीय व बागी ही बन सकते है किंगमेकर-

     

    230 सीटों वाले राज्य मध्यप्रदेश में इस बार फिर 2018 के विधानसभा चुनाव जैसी ही स्थिति होगी जब कांग्रेस ने निर्दलीय व बागियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. कुल मिलाकर जीत-हार के बजाय कांटे का मुकाबला है. यहां पर कांग्रेस को 105 से 120 सीट मिलने के आसार है. वहीं भाजपा को 95 से 115 सीट पर काबिज होने का अनुमान है. कु ल मिलाकर कांग्रेस को हल्की बढ़त मिल सकती है. दस सीटों के बीच में ही खेल होगा. निर्दलीय व बागी 15 सीटों के साथ किंगमेकर बन सकते हैं.

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत-

    छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में हुए मतदान के बाद जो स्थिति सामने आई है उसके आधार पर मतदाताओं ने एक बार फिर भूपेश बघेल पर अपना विश्वास जताया है. यहां पर कांग्रेस को 46 से 56 सीटें व भाजपा को 30 से 40 सीटें मिलने के आसार है. हालांकि वर्ष 2028 की तुलना में भाजपा को यहां पर कुछ बढ़त मिल रही है लेकिन सरकार कांग्रेस की बनने के आसार प्रबल है.

    तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलने के आसार-

    119 सीटों वाले राज्य तेलंगाना में इस बार कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, कांग्रेस को 55 से 67 व बीआरएस को 40 से 45 व भाजपा को 5 से 8 सीटें मिलने के आसार है. यदि ऐसा हुआ तो यहां पर भी कांग्रेस की सरकार बन सकती है.

    मिजोरम-

    मिजोरम को लेकर जो अनुमान सामने आए है उसके अनुसार जोरम पीपुल्स मूवमेंट की सरकार बनते दिखाई दे रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआकाश मुखी महासचिव एवं नईम खान बनाये गए आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव 
    Next Article उत्तराखंड टनल से रेस्क्यू किए गए मजदूर घर रवाना, डॉक्टरों ने कहा मानसिक, शारीरिक रूप से फिट हैं श्रमिक

    Related Posts

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.