Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती मतदाताओं में शामिल
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती मतदाताओं में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती मतदाताओं में शामिल

    नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं।

    मतदान के शुरुआती घंटे में वोट डालने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा शामिल थे।

     

     

    ग्रेटर कैलाश से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा, नयी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित और कालकाजी से पार्टी की उम्मीदवार अलका लांबा ने भी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    उपराज्यपाल सक्सेना ने वोट डालने के बाद कहा, ‘‘यह लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सभी दिल्लीवासियों से इस उत्सव में भाग लेने की अपील करता हूं। आज छुट्टी का दिन नहीं, कर्तव्य का दिन है।’’

    जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से सुबह जल्दी वोट देने वाला दिल्ली का मतदाता रहा हूं। लोग बदलाव के मूड में हैं।’’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी ने वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।’’

    जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने बेहतर दिल्ली और लोगों के बेहतर जीवन के लिए अपना वोट दिया है। मैं मतदाताओं से बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए वोट देने की अपील करता हूं।’’

    राजधानी में करीब 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जहां सत्तारूढ़ आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    आप जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस दिल्ली में फिर से जीत की उम्मीद कर रही हैं।

    दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है, ठगा नहीं है: खरगे
    Next Article विभिन्न एम्स में संकाय की कमी चिंताजनक, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें स्वास्थ्य मंत्री: कांग्रेस

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.