Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है, ठगा नहीं है: खरगे
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है, ठगा नहीं है: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है, ठगा नहीं है: खरगे

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को उन्हें चुनना चाहिए जिन्होंने दिल्ली के लिए असल में काम किया है, ना कि झूठे वादे करके ठगा है।

     

     

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन ज़िम्मेदार है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

    खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरी दिल्ली की सम्मानित जनता से अपील है कि अपना कीमती वोट जरूर डालें। आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव का प्रतीक साबित होगा।”

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर दिल्ली को पहले की तरह विकास के पथ पर अग्रसर करना है तो उन लोगों को चुनें जिन्होंने दिल्ली के लिए असल में काम किया है। आपसे झूठे वादे कर आपको ठगा नहीं है।’’

     

     

    खरगे ने लोगों से आह्वान किया, ‘‘जिन लोगों ने टूटी सड़कें, गंदा पानी, जगह-जगह गंदगी और प्रदूषित हवा के लिए रत्ती भर भी कदम नहीं उठाया और केवल बहानेबाज़ी की, आपको ईवीएम पर बटन दबाने से पहले सोचना होगा कि वो आपकी कितनी चिंता करते हैं। जो लोग केवल नूराकुश्ती कर सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं वो आपके वोट के सही हकदार नहीं हैं।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, दिल्ली का भाईचारा, सौहार्द, उसकी समृद्धि, खुशहाली और संपूर्ण समावेशी विकास सर्वोपरि है।

    उन्होंने कहा कि उसे चुनना चाहिए जिसने दिल्ली को तरक्की की राह पर पहुंचाया। खरगे ने कहा, ‘‘मैं अपने युवाओं खासकर पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि आप मतदान में भाग जरूर लें। लोकतंत्र के इस उत्सव में आपका स्वागत है।’’

     

     

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज वोट देने अवश्य जाएं।कांग्रेस को दिया गया आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा, संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को प्रगति के पथ पर फिर से अग्रसर करेगा।”

    उन्होंने कहा, ‘‘वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन जिम्मेदार है। स्वच्छ राजनीति करने की बात बोलकर दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला किसने किया।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगम में डुबकी लगाई
    Next Article दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती मतदाताओं में शामिल

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.