Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के लिए कांग्रेस ने दी 3 गारंटी, 300 यूनिट फ्री बिजली, 500 में गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के लिए कांग्रेस ने दी 3 गारंटी, 300 यूनिट फ्री बिजली, 500 में गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. कांग्रेस ने भी चुनाव के पहले दिल्लीवासियों के लिए घोषणा की है. कांग्रेस ने कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो वह शहरवासियों को 500 रुपये का एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट व 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी. यह घोषणा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की है. वे यहां एआईसीसी दिल्ली प्रभारी काजी निज़ामुद्दीन व दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ मीडिया को सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

     

     

    रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना में चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे हमने वो सभी पूरे करने की कोशिश की है. इसी तरह हमने दिल्ली की जनता से भी जो वादे किए हैं वो पूरा कर दिखाएंगे. 6 जनवरी को कांग्रेस ने अपनी प्यारी दीदी योजना की घोषणा की, जिसमें सत्ता में आने पर महिलाओं को 2500 रुपये का मासिक मौद्रिक अनुदान देने का वादा किया गया. 8 जनवरी को पार्टी ने अपनी जीवन रक्षा योजना की घोषणा की है. जिसके तहत उसने 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया. पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8500 रुपये देने का भी वादा किया.

    70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच और उम्मीदवार घोषित किए. पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 68 उम्मीदवार घोषित कर दिए है. इससे पहले चार अलग-अलग सूचियों में कुल 63 प्रत्याशी घोषित किए गए थे. कांग्रेस उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में कुल पांच नाम शामिल हैं. पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी व बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार चार महीने के भीतर नगर निकाय चुनाव कराए : उच्च न्यायालय
    Next Article अब दो से ज्यादा बच्चे होने पर ही लड़ पाएगें चुनाव, सीएम चंद्रबाबू नायडू अनोखा फैसला

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.