Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने नेट-जीरो लक्ष्‍यों के लिये होगी भारत को 101 बिलियन डॉलर की जरूरत
    Headlines

    अपने नेट-जीरो लक्ष्‍यों के लिये होगी भारत को 101 बिलियन डॉलर की जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारत वर्ष 2030 तक अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ाने की योजना पहले से ही बना रहा है, मगर ऐसा करने के लिये 293 बिलियन डॉलर की जरूरत पड़ेगी. वैश्विक थिंक टैंक ‘एम्‍बर’ की एक नयी रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है.

    विश्‍लेषण मे पाया गया है कि भारत की 14वीं राष्ट्रीय विद्युत योजना (एनईपी 14) ने देश को वर्ष 2030 तक अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुने से भी ज्‍यादा करने की राह पर ला खड़ा किया है. मगर इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) द्वारा प्रस्‍तावित नेट-जीरो परिदृश्‍य के अनुरूप आगे बढ़ने के लिये अक्षय ऊर्जा क्षमता में 101 बिलियन डॉलर अतिरिक्‍त की आवश्‍यकता पड़ेगी.

     

     

    रिपोर्ट के मुताबिक कॉप28 की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त अरब अमीरात ने वर्ष 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने के लिए एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अलग-अलग देशों पर इन वैश्विक लक्ष्यों का क्या प्रभाव होगा, मगर वर्ष 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने का काम पहुंच के दायरे के काफी अंदर होना चाहिए क्योंकि भारत की एनईपी14 के तहत अक्षय ऊर्जा क्षमता में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी करने की योजना बनाई गई है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि दुनिया को अगर आईईए द्वारा सुझाए गए नेट-जीरो के मार्ग पर चलना है तो भारत से अपनी मौजूदा योजना से ज्यादा ऊंचे लक्ष्य रखने की अपेक्षा होगी. इसके लिए जरूरी होगा कि भारत वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 32% बिजली उत्पादन और पवन ऊर्जा के जरिये 12% बिजली का उत्पादन करे.

    रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सौर तथा पवन ऊर्जा माध्यमों से बिजली उत्पादन का यह लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत को एनईपी14 में निर्धारित लक्ष्यों को और ऊंचा करते हुए वर्ष 2030 तक 115 गीगावॉट सौर ऊर्जा तथा नौ गीगावॉट पवन ऊर्जा की अतिरिक्त क्षमता का निर्माण करने की जरूरत होगी. अगर ऐसा हुआ तो वर्ष 2030 तक भारत की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 448 गीगावॉट और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 122 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी.

    विश्लेषण के मुताबिक वर्ष 2023 से 2030 के बीच भारत को अपने मौजूदा सौर तथा पवन ऊर्जा उत्पादन संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 293 बिलियन डॉलर के निवेश की जरूरत होगी. यह निवेश भारत को वर्ष 2030 तक अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना से भी ज्यादा करने की राह पर लाने के लिए जरूरी होगा.

    विश्लेषण में जाहिर हुआ है कि आईईए के नेट जीरो लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए देश की अक्षय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्यों को और भी बड़ा बनाना होगा. ऐसे में भारत के लिए सौर तथा पवन ऊर्जा उत्पादन और उसके भंडारण तथा ट्रांसमिशन की क्षमता में वृद्धि करने के लिए 101 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी.

    हालांकि विश्लेषण में यह बात रेखांकित की गई है कि भारत में अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं भुगतान में देरी से लेकर नियामक की तरफ से पैदा होने वाली चुनौतियों समेत निवेश से जुड़े अनेक जोखिमों का सामना कर रही हैं. इसकी वजह से निवेश आकर्षित करने में वित्तीय रुकावटें पैदा हो रही हैं. एनईपी14 के लक्ष्यों तथा आईईए नेट जीरो लक्ष्य दोनों के ही लिए वित्तीय आवश्यकता दरअसल मौजूदा समय में हो रहे निवेश और भारत में उपलब्ध वित्त पोषण की क्षमता के मुकाबले कहीं ज्यादा है.

    इस बड़े महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत की वित्तपोषण क्षमता को वर्ष 2030 तक औसतन करीब तीन गुना तक बढ़ाना होगा. पिछले आठ वर्षों के दौरान यह वित्तपोषण लगभग 75 बिलियन डॉलर का रहा है.

    एम्बर के इंडिया इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी एनालिस्ट नेशविन रॉड्रिग्स ने कहा, “निवेश संबंधी जोखिमों के बावजूद भारत को अक्षय ऊर्जा उत्पादन, उसके भंडारण और ट्रांसमिशन की क्षमता के निर्माण के लिए वित्तपोषण की जरूरत है ताकि वह कम से कम अपनी 14वीं राष्ट्रीय विद्युत नीति के लक्ष्यों को तो हासिल कर सके. नेट जीरो के वैश्विक मार्ग पर चलने की महत्वाकांक्षा की तैयारी के तहत किफायती दरों पर और भी ज्यादा वित्त पोषण हासिल करना भारत को इस लक्ष्य तक हासिल करने के लायक बनाए रखने के लिहाज से बहुत जरूरी है. इस दशक में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के वास्ते कोयले से बनने वाली बिजली की नई क्षमता के निर्माण को टालने के लिये यह वित्तपोषण हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार विवाह के बंधन में बंधे, सामने आई शादी की तस्वीरें
    Next Article Chandigarh: पीजी के बाथरूम में हिडेन कैमरा, ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती बनाती थी सहेलियों का अश्लील वीडियो

    Related Posts

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    May 14, 2026

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.