Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार विवाह के बंधन में बंधे, सामने आई शादी की तस्वीरें
    Breaking News Headlines खेल

    भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार विवाह के बंधन में बंधे, सामने आई शादी की तस्वीरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गोरखपुर. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने शादी कर ली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से छुट्टी लेने के बाद गोरखपुर में दिव्या सिंह संग सात फेरे लिए. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और फैंस मुकेश को लगातार बधाई दे रहे हैं. मुकेश को बीसीसीआई ने छुट्टी दी थी. वह चौथे टी20 मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा.

     

    गोरखपुर के एक रिसॉर्ट में मुकेश की शादी हुई. मुकेश बारातियों के साथ नाचते-गाते शादी के लिए पहुंचे. दिव्या और मुकेश ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर सात फेरे लिए. जानकारी के मुताबिक, मुकेश की बारात मंगलवार शाम तीन बजे के करीब बिहार के गोपालगंज से निकली थी. छह बजे बारात गोरखपुर के गुलरिहा पहुंची. यहां बारात का स्वागत किया गया. इसके बाद सभी नाचते-गाते होटल पहुंचे और वहां शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

     

    मुकेश की पत्नी दिव्या सिंह बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं. इस साल फरवरी में दोनों ने सगाई की थी. शादी के बाद मुकेश अपने गांव बेरुई में चार दिसंबर को एक रिसेप्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है. मुकेश के एक भाई किसान हैं. वहीं, एक भाई कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं.

    मुकेश कुमार बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने बंगाल के लिए अंडर-19 क्रिकेट में डेब्यू किया था. लंबे समय तक रणजी खेलने के बाद मुकेश को 2022 में भारत ए की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का अवसर मिला. उन्होंने 36 रन पर पांच विकेट लेकर सनसनी मचा दी. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में चुना गया. मुकेश ने इसी साल वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 में डेब्यू किया है. वह एक टेस्ट में दो विकेट, तीन वनडे में चार विकेट और सात टी20 में चार विकेट ले चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट के निर्णय: अब गांव की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन, इन मामलों पर भी हुआ फैसला
    Next Article अपने नेट-जीरो लक्ष्‍यों के लिये होगी भारत को 101 बिलियन डॉलर की जरूरत

    Related Posts

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.