Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी कैबिनेट के निर्णय: अब गांव की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन, इन मामलों पर भी हुआ फैसला
    Breaking News Headlines

    मोदी कैबिनेट के निर्णय: अब गांव की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन, इन मामलों पर भी हुआ फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिल्ली में आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कई बड़े फैसले किए गए. शीतकालीन सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट बैठक के दौरान जब उत्तरकाशी टनल हादसे को लेकर चर्चा हुई तो पीएम मोदी भावुक हो गए.

     

    बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. बता दें कि यह योजना दिसंबर में खत्म हो रही थी. लेकिन सरकार ने आज इसे 1 जनवरी 2024 से अगले पांच साल तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. इस योजना से देश के 81 करोड़ लोगों को फ्री अनाज मिलेगा. बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना काल में गरीबों तक सस्ता अन्न पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी. मंत्री ने कहा कि इस योजना पर सरकार 11 लाख करोड़ से ज्यादा की धन राशि खर्च करेगी.

    लखपति दीदी योजना के जरिए महिलाओं को साधने की कोशिश

    इसके अलावा अगले दो सालों में महिला स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे. ड्रोन के जरिए वे खेतों में पेस्टिसाइड का छिड़काव करवाएगी. ताकि उनको भी आमदनी हो सके. मोदी सरकार ने इस योजना को लखपति दीदी नाम दिया है. इतना ही नहीं महिला पायलट को प्रति महीना 15 हजार रुपए वेतनमान भी दिया जाएगा. वहीं को-पायलट को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके मेंटेनेंस के लिए भी 5 हजार रुपए अलग से दिए जाएंगे.

    रेप और पोस्को मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट को जारी रखने की अवधि सरकार ने बढ़ा दी है. अब पूरे देश में 2025-26 तक यह कोर्ट काम करती रहेगी. इसके लिए सरकार 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेगी.

    आदिवासियों के लिए जन-मन योजना की शुरूआत

    इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट आज वित्त आयोग के टर्म एंड रेफरेंस कमेटी के गठन को भी मंजूरी दी है. यह कमेटी राज्य और केंद्र के बीच धन के बंटवारे का आकलन करती है. इसके अलावा कैबिनेट ने आज पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना को भी मंजूरी दे दी. इस योजना से 28.16 लाख सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े आदिवासियों को फायदा होगा. नियमों में बदलाव कर इन योजनाओं का लाभ आदिवासियों तक पहुंचाया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में नजर आएंगे श्रीसंत और बिन्नी
    Next Article भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार विवाह के बंधन में बंधे, सामने आई शादी की तस्वीरें

    Related Posts

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    May 14, 2026

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    May 14, 2026

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.