Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में नजर आएंगे श्रीसंत और बिन्नी
    Headlines खेल

    अमेरिकन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में नजर आएंगे श्रीसंत और बिन्नी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ह्यूस्टन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत और स्टुअर्ट बिन्नी अमेरिकन प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे संस्करण में खेलने के लिए तैयार हैं, जो 19-31 दिसंबर तक ह्यूस्टन, टेक्सास के मूसा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस लीग को इस साल मई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और यूएसए क्रिकेट बोर्ड द्वारा मंजूरी दी गई थी, जिसमें सात टीमों में लगभग 40 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे।

     

     

    भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत और ऑलराउंडर बिन्नी प्रीमियम इंडियंस टीम का हिस्सा होंगे। पिछले साल भारत में घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने वाले 40 वर्षीय श्रीसंत ने कहा, “प्रीमियम इंडियंस द्वारा चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अभी भी भारत के बाहर फ्रेंचाइजी क्रिकेट इको-सिस्टम में बहुत नया हूं। इसलिए, इसे लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। पहली बार किसी नए क्षेत्र में अमेरिकी दर्शकों के सामने खेलना एक शानदार अनुभव होगा।”

     

    बिन्नी ने वनडे में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्पैल का रिकॉर्ड 9 साल तक (2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन पर 6 विकेट) अपने नाम रखा। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। बिन्नी ने कहा, “अब जब मेरा रिकॉर्ड टूट गया है, तो मैं अंतर्राष्ट्रीय धरती पर कुछ नए रिकॉर्ड बनाने, साथ ही प्रीमियम इंडियंस और अमेरिकन प्रीमियर लीग के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। अमेरिका में एक टी20 टूर्नामेंट खेलना मजेदार है और मैं दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हूं।”

    श्रीसंत और बिन्नी को साइन करने पर एपीएल के संस्थापक और सीईओ जय मीर ने कहा, “भारतीय खिलाड़ियों का अपने सपनों की लीग में खेलना हमेशा सौभाग्य की बात है। खासकर जब आपके पास एस. श्रीसंत और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे खिलाड़ी हों। जैसे-जैसे एपीएल का दूसरा संस्करण नजदीक आ रहा है, हम देश में क्रिकेट क्रांति लाने की राह पर हैं और दुनिया के कुछ दिग्गजों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिनेता रणदीप हुडा ने लिन लैशराम को बनाया जीवन​संगिनी, मणिपुरी रिवाज से हुई शादी
    Next Article मोदी कैबिनेट के निर्णय: अब गांव की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन, इन मामलों पर भी हुआ फैसला

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.