Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक फरवरी को पेश होगा बजट, मगर नहीं होगी कोई बड़ी घोषणा : वित्त मंत्री सीतारमण
    Breaking News Headlines

    एक फरवरी को पेश होगा बजट, मगर नहीं होगी कोई बड़ी घोषणा : वित्त मंत्री सीतारमण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि एक फरवरी 2024 को पेश किए जाने वाले बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी. ऐसा अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए होगा. चुनावी साल में केंद्र सरकार सदन में लेखानुदान मांगें पेश करती है. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह सच है कि एक फरवरी 2024 को जो बजट घोषित किया जाएगा वह सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा, क्योंकि हम चुनाव की तैयारी में होंगे. इसलिए सरकार जो बजट पेश करेगी, वह सिर्फ तब तक के लिए सरकारी खर्चों को पूरा करने के वास्ते होगा, जब तक कोई नई सरकार नहीं बन जाती.

     

    भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित वैश्विक आर्थिक नीति मंच 2023 के दौरान सीतारमण ने कहा कि देश तब 2024 की गर्मियों में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा होगा. ब्रिटिश परंपरा का पालन करते हुए एक फरवरी के बजट को वोट ऑन अकाउंट कहा जाएगा. सीतारमण ने कहा, उस (चुनाव के) समय (वोट ऑन अकाउंट में) कोई बड़ी घोषणा नहीं होती. इसलिए आपको नई सरकार आने और जुलाई 2024 में अगला पूर्ण बजट पेश करने तक का इंतजार करना होगा.

    सीतारमण एक फरवरी 2024 को लोकसभा में एक अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी. अंतरिम बजट को वोट ऑन अकाउंट भी कहा जाता है. मौजूदा सरकार को आम चुनाव के बाद नई सरकार बनने तक का खर्चा दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात
    Next Article बिहार: शिक्षक के तबादले से छात्राओं में हाहाकार, फूट-फूट कर रोने से 12 को अस्पताल में भर्ती कराया

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.