Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , महिला आयाम के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केबल क्लब , टिनप्लेट में समर्पण दिवस मनाया गया।
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , महिला आयाम के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केबल क्लब , टिनप्लेट में समर्पण दिवस मनाया गया।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ” हर किसी के भीतर विवेकानंद जी हैं ,बस अपनी क्षमता और ऊर्जा को पहचानने की आवश्यकता है। ”

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , महिला आयाम के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केबल क्लब , टिनप्लेट में समर्पण दिवस मनाया गया।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केबल क्लब टिनप्लेट में समर्पण दिवस मनाया गया।
    इस बैठक का आरंभ स्वामी विवेकानंद और मां भारती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। रूबी लाल जी ने ग्राहक गीत का सस्वर गायन किया।
    कार्यक्रम का आरंभ छात्रा इच्छा के संगठन मंत्र वाचन के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण सह परिचय दिया प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर ने। विषय प्रवेश कराते हुए प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र और जीवन संदेश को आज भी धारण करने की आवश्यकता है। महिलाएँ ऊर्जा का आदर्श स्रोत हैं , अपेक्षा है कि वह अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें।

     

    अपना वक्तव्य देते हुए उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से ये संदेश मिलता है कि हम महिलाएं तार्किकता, आध्यात्मिकता और ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सुदृढ पैठ बनाये रखें।

    पत्रकार अन्नी अमृता जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर वह व्यक्ति विवेकानंद है जो समाज के सुख और समृद्धि के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करता है।

    वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी बेदुला जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हमारे आदर्श पुरुष हैं । उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि हर किसी को अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा कार्य करना चाहिए।

    अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता
    इंदु पात्रा जी ने कहा कि विवेकानंद जी ने हमें समाज के लिये देना सिखाया। हमें अपनी शक्ति और ऊर्जा को पहचानना होगा तभी हम समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य कर सकेंगे।

    संचालन किया महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी ने और धन्यवाद ज्ञापन किया पर्यावरण आयाम पूर्वी सिंहभूम प्रमुख आरती श्रीवास्तव विपुला जी ने। बैठक का समापन रीना परितोष जी के कल्याण मंत्र से हुआ ।

    इस बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह ,मौसमी , माधुरी मिश्रा , दीपा पांडे ,आरती कुमारी और लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय के विद्यार्थी संतोष,दीपक,अंकित,शिवम, मुस्कान इच्छा इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही।व्यवस्था पक्ष में अंकेश भुईया और अभिषेक श्यामल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय टिनप्लेट में समर्पण दिवस मनाया गया। महिला आयाम के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केबल क्लब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद headlines
    Next Article स्वामी विवेकानंद जी के 162 वे जयंती पर हिंदू पीठ द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए यामिनी रंजन मिश्रा

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.