Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुदृढ़ प्रजातंत्र हेतु वृहत्तर सहभागिता कोई मतदाता छूटे नहीं:उपायुक्त
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    सुदृढ़ प्रजातंत्र हेतु वृहत्तर सहभागिता कोई मतदाता छूटे नहीं:उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2019Updated:April 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुदृढ़ प्रजातंत्र हेतु वृहत्तर सहभागिता कोई मतदाता छूटे नहीं:उपायुक्त

    लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए क्लस्टर एवं मतदान केन्द्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। क्लस्टर एवं मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। गौरतलब है कि पिछले दिनों बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 31 मार्च तक सभी क्लस्टर और मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भौतिक स्त्यापन कर इसका प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए थे। इस क्रम में आज उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा पदाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन का भौतिक सत्यापन किया गया। क्लस्टर और मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के भौतिक सत्यापन के दौरान उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा पेयजल, शौचालय, बिजली और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए। वहीं विलय के पश्चात खाली स्कूल भवन में फर्निचर की व्यवस्था कराने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिए गए। क्लस्टर प्वाइंट पर जहां सुरक्षा बल और मतदान कर्मी ठहरेंगे वहां भी निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार शौचालय, पेयजल और बिजली की व्यवस्था के साथ ही माता समिति के द्वारा भोजन की व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-घाटशिला, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    *लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार*
    *बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा ने साधा निशाना
    Next Article जीनियर राकेश रंजन घूस लेते ACB के हत्थे चढ़ा – –

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.