Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेयरिंग डिमना की एक रन से रोमांचक जीत, कालीमाटी सुपरकिंग्स ने बनाया मीडिया कप का सर्वाधिक योग
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    डेयरिंग डिमना की एक रन से रोमांचक जीत, कालीमाटी सुपरकिंग्स ने बनाया मीडिया कप का सर्वाधिक योग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2023Updated:February 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेयरिंग डिमना की एक रन से रोमांचक जीत, कालीमाटी सुपरकिंग्स ने बनाया मीडिया कप का सर्वाधिक योग

    जमशेदपुर| प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के तत्ववाधान में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में डेयरिंग डिमना ने अपने अंतिम लीग मैच में एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरी अोर कालीमा़टी सुपरकिंग्स ने अपने अंतिम लीग में टूर्नामेंट के सर्वाधिक स्कोर बनाया अौर जीत हासिल की। पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को डेयरिंग डिमना का मुकाबला डेसिंग दलमा से अौर दूसरे सेमीफाइनल में जांबाज जुबिली का मुकाबला खरकई नाइटराइडर्स से होगा

    इससे पहले गुरुवार को सुबह खेले गए मैच में डेयरिंग डिमना ने जांबाज जुबिली के खिलाफ एक रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरिंग डिमना ने 15 अोवर में छह विकेट पर 96 रन बनाए। जयेश ठाकेर ने 20 गेंदो पर एक चौका की मदद से 18 रन, बुलंद इकबाल ने दो चौके अौर एक छक्का की मदद से 17 गेंदो पर 22 रन जोड़े। मुरारी ने 17 गेंदो पर 19 रन बनाए। जिसमें एक चौका अौर छक्का शामिल है। जांबाज जुबिली की अोर से विवेकानंद ने दो विकेट लिए। रंधीर ने भी दो खिलाड़ियों को आउट किया।

    जयप्रकाश अौर सुरेंद्र को एक-एक विकेट मिला। जवाबी पारी खेलते हुए जांबाज जुबिली की टीम अंतिम अोवर तक पहुंच गई अौर एेसा लग रहा था कि जांबाज जुबिली को जीत मिलेगी लेकिन मैच में यू टर्न हुआ अौर पारी की अंतिम गेंद पर जांबाज जुबिली की टीम चार विकेट पर 95 रन ही बना सकी। आनंद कुमार ने आकर्षक बल्लेबाजी की। 43 गेंदो पर छह चौके अौर दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए। जयप्रकाश ने 17 रन 25 गेंदो पर बनाए। आनंद कुमार को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।

    कालीमाटी सुपरकिंग ने 15 अोवर में 185 रन बनाए
    अंतिम लीग मुकाबले का मुुख्य आकर्षण कालीमाटी सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी रही। सुवर्णरेखा सोल्जर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कालीमाटी सुपरकिंग्स ने 15 अोवर में छह विकेट पर 185 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कालीमाटी सुपरकिंग्स के नेसार अहमद ने 29 गेंदो पर पांच चौके अौर पांच छक्के की मदद से 62 रन बनाए। राघवेंद्र ने दो चौके अौर एक छक्का की मदद से 13 गेंदों पर 18 रन, जाहिद ने पांच चौके की मदद से 15 गेंदों पर 29 रन, रंजन ने चार चौके अौर एक छक्का की मदद से 19 गेंदों पर 31 रन, प्रतीक ने दो चौके की सहायता से दस गेंदो पर 14 रन बनाए। सुवर्णरेखा सोल्जर के कार्तिक श्याम ने तीन विकेट लिए।

    जवाबी पारी खेलने के लिए उतरी सुवर्णरेखा सोल्जर की टीम 15 ओवर में सात विकेट पर 111 रन ही बना सकी। रोहित ने 41 गेंदों पर सात चौके अौर तीन छक्के की मदद से 56 रनों का पारी खेली। कार्तिक श्याम ने 11 गेंदो पर दस रन बनाए। नेसार अहमद ने 27 रन देकर तीन, राघवेंद्र, सुमन अौर राकेश मिश्रा ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। नेसार अहमद को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यसमिति में बूथ मजबूती पर पार्टी का फोकस, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रांतीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुडू ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 09 फरवरी 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.