Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीरो डॉलर के नीचे आई कच्चे तेल की कीमत, आज के कारोबार में आया सुधार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    जीरो डॉलर के नीचे आई कच्चे तेल की कीमत, आज के कारोबार में आया सुधार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंगापुर: दुनियाभर में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति और लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल की मांग में भारी गिरावट आई है. इसकी वजह से सोमवार कच्चे तेल की कीमत जीरो डॉलर प्रति बैरल के नीचे चली गई. इतिहास में यह पहली बार है जब कच्चे तेल का भाव जीरो डॉलर के नीचे गया है. हालांकि मंगलवार को अमेरिकी तेल की कीमतों में उछाल आया है और यह 0.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया है.अमेरिका में मई डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास क्रूट इंटरमीडिएट की कीमत -37.63 डॉलर पर बंद हुई थी. मई का डब्ल्यूटीआई कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को समाप्त हो रहा है और जून डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का कारोबार काफी सक्रिय तौर पर किया जा रहा है. जून डिलीवरी वाले डब्ल्यूटीआई फ्यूचर्स की कीमत 21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थी.कोरोना वायरस के कारण आर्थिक गतिविधियां थमने के कारण अमेरिकी एनर्जी कंपनियों के पास कच्चे तेल के भंडारण के लिए जगह ही नहीं बची है. अब जब क्रूड ऑयल रखने की जगह ही नहीं है तो कोई भी कू्रड कॉन्ट्रैक्ट की डिलीवरी नहीं लेना चाहता.सोमवार को वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का भाव 80 प्रतिशत लुढ़क गया. साल 2020 के शुरुआत में यह भाव 60 डॉलर प्रति बैरल था. एक समय तो यह 2 डॉलर प्रति बैरल से भी कम हो गया. जानकारों का कहना है कि डब्ल्यूटीआई के भाव में यह गिरावट ट्रेडिंग कॉन्ट्रैक्ट डेडलाइन की वजह से आया है. ऑयल ट्रेडर्स के पास मंगलवार तक समय है कि वो अपने मौजूदा फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट को बेचें. वहीं, अन्य तरह के क्रूड ऑयल के दाम सप्लाई में भारी गिरावट की वजह से आ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशव्यापी हमलों से बिफरे डॉक्टर्स, बुधवार को व्हाइट अलर्ट, फिर गुरुवार को ब्लैक डे आंदोलन
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 46 हजार के पास पहुंची सोने का कीमत

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    May 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    May 25, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.