Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल के टाटा हाईवे होटल में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल के टाटा हाईवे होटल में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल के टाटा हाईवे होटल में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल. चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी. घटना करीब सवा दस बजे हुई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन बेरवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

    होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल में मारपीट की घटना हुई थी. गुरुवार रात दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और उस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे. जब फुटेज देने से इंकार किया गया तो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग निकले.

     

    पुलिस ने घटनास्थल से कई राउंड के खोखे बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी जमशेदपुर के रहने वाले हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है. फायरिंग की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

    चांडिल के टाटा हाईवे होटल में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में 25 वर्षीय तौकीर की गोली मारकर हत्या
    Next Article ईडी छापेमारी रोकने के लिए एलबी सिंह ने पालतू कुत्ते छोड़ दिए

    Related Posts

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    June 19, 2026

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    June 19, 2026

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.