Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में 25 वर्षीय तौकीर की गोली मारकर हत्या
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में 25 वर्षीय तौकीर की गोली मारकर हत्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में 25 वर्षीय तौकीर की गोली मारकर हत्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर–2, क्रॉस रोड नंबर–6 निवासी 25 वर्षीय युवक मो. तौकीर की गुरुवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना इमामबाड़ा के समीप हुई, जहां तौकीर को नजदीक से गोली मारी गई. गंभीर हालत में उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की खबर फैलते ही शास्त्रीनगर और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि तौकीर का भी संबंध आपराधिक गतिविधियों से रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, आपसी रंजिश और तौकीर के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है.

    कदमा में 25 वर्षीय तौकीर की गोली मारकर हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा हाईवे होटल में फ़िल्मी अंदाज में फायरिंग, चांडिल में दहशत का माहौल
    Next Article चांडिल के टाटा हाईवे होटल में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.