Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो बाजार में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
    Breaking News अपराध झारखंड

    मानगो बाजार में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मानगो बाजार में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका*
    *पत्नी और बेटी ने लगाया हत्या का आरोप*
    *कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच*
    मानगो बाज़ार में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले 40 वर्षीय वीर बहादुर थापा की हत्या कर दी गई है, ऐसी आशंका जताई जा रही है. मंगलवार की देर रात मानगो चौक और मुंशी मुहल्ला के बीच सड़क के किनारे वह अचेत और जख्मी हालत में पड़ा हुआ मिला था. सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे एमजीएम हॉस्पिटल लाई. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है . वीर बहादुर थापा नीलडीह रवि रोड के आउटहाउस में रहता था. उसकी पत्नी और बेटी ने आरोप लगाया है की यह पूरी तरह से हत्या का मामला है. वीर बहादुर थापा के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं. उसकी बेटी का कहना है की उसके पिता जहां सिक्योरिटी गार्ड में काम करते थे वहां किसी से उनका विवाद चल रहा था. आशंका है कि उन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट की है . हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है . थापा बाजार में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. यह भी आशंका है कि किसी बदमाश ने उसे जख्मी कर दिया हो . संभव है कि रोड के किनारे या रोड पार करते समय किसी वाहन से जख्मी हुआ हो इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Next Article झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूर के साथ किया धोखा, बड़े वादे विज्ञापनों में सिमट कर रह गए

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.