फतेहपुर/जामताड़ा: तेजस्विनी क्लब फतेहपुर की ओर से राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया!मौके पर युवा उत्प्रेरक संजिदा खातून ने कहा खेलकूद से शारीरिक बुद्धिक विकास होता है!वहीं छात्राओं ने खूब खेलकूद का आनंद लिया!भाषण प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया !वहीं संजीदा ने बताया भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम इसलिए बार-बार की जाती है कि समाज में किशोरियों की उत्पीड़न ना हो,सच का मुकाबला कर सके!वही विजेता, उपविजेता प्रथम,द्वितीय,तृतीय,स्थान प्राप्त करने वाली किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

