Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजिंक्य रहाणे अब 11 साल छोटे क्रिकेटर की कप्तानी में खेलेंगे
    Headlines खेल

    अजिंक्य रहाणे अब 11 साल छोटे क्रिकेटर की कप्तानी में खेलेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है. टीम इंडिया के टेस्ट के पूर्व उप-कप्तान रहाणे को बोर्ड की ओर से फॉर्म हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने को कहा गया है. फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के पहले राउंड के मुकाबले 10 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं. इस बीच मुंबई टीम का जल्द ऐलान होने वाला है. पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. रहाणे बतौर खिलाड़ी टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. मुंबई ने रिकॉर्ड 41 बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है.

    क्रिकबज की खबर के अनुसार, पृथ्वी शॉ को सलील अंकोला की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी मुंबई टीम का कप्तान बना सकती है. मालूम हो कि पृथ्वी अभी 22 साल के हैं और उनके पास सिर्फ 5 टेस्ट का अनुभव है. वहीं अजिंक्य रहाणे की बात करें तो इस 33 साल के बल्लेबाज के पास 82 टेस्ट का अनुभव है. यानी शॉ की उम्र रहाणे से 11 साल कम है. रहाणे टेस्ट में 12 शतक और 35 अर्धशतक के साथ 4921 रन भी बना चुके हैं. उनके पास 164 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव है. वहीं शॉ ने सिर्फ 28 फर्स्ट क्लास के मैच खेले हैं.
    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी से कहा कि अजिंक्य रहाणे मेंटॉर के तौर पर खेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘रहाणे जैसे खिलाड़ियों के लिए कप्तानी अहम नहीं है. वे टीम के साथ मेंटॉर के रूप में खेलने और मुंबई की साख को घरेलू क्रिकेट में फिर वापस दिलाने के लिए तैयार हैं. कप्तानी को लेकर उनके साथ अहम संबंधी मुद्दे नहीं हैं. उनको कप्तान शॉ को लेकर भी कोई समस्या नहीं है.’

    अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन टेस्ट में अच्छा नहीं रहा है. वे पिछले एक साल में 13 टेस्ट मैच में 20 की ही औसत से रन बना सके हैं. इतना ही नहीं वे 10 बार दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. रहाणे के अलावा चेतेश्वर पुजारा का भी प्रदर्शन टेस्ट में अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में दोनों का श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाना मुश्किल है. पुजारा भी रणजी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्तों में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के दोनों टावरों को गिराने का दिया आदेश
    Next Article ममता बनर्जी पहुंचीं लखनऊ, अखिलेश बोले-यूपी की धरती पर ‘दीदी’ का हार्दिक अभिनंदन

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.