Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी पहुंचीं लखनऊ, अखिलेश बोले-यूपी की धरती पर ‘दीदी’ का हार्दिक अभिनंदन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    ममता बनर्जी पहुंचीं लखनऊ, अखिलेश बोले-यूपी की धरती पर ‘दीदी’ का हार्दिक अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव में सपा का प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी लखनऊ पहुंच गईं हैं. यही नहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने पहुंचे. वह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और उनका पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने का भी कार्यक्रम है. यही नहीं, यूपी की राजधानी में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब अखिलेश यादव और ममता बनर्जी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी करेंगे.

    वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का स्वागत करने के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि बंगाल में मिलकर हराया था, अब यूपी में हराएंगे. दीदी से अपना वादा है, हम फिर जीतकर आएंगे. यूपी की धरती पर ‘दीदी’ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.

    ममता बनर्जी पर भाजपा ने जोरदार हमला किया है. यूपी के डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी वालों का अपमान करने वाली ममता और यूपी को दंगों की आग में झोंकने वाले अखिलेश में कोई फर्क नहीं है. वहां ममता खेला करती हैं और यहां अखिलेश के गुंडे. ममता आज वोट के लिए यूपी वालों को ठगने आई हैं. यूपी वालों बहुरूपियों से सावधान! इसके साथ दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को मैं आदरणीय कहूंगा वो भले हमें गुंडा कहती हैं. नंदीग्राम में उन्होंने यूपी और बिहार के लोगों को गुंडा-मवाली कहा था.क्या अब वो यहां गुंडों-मवाली के लिए यहां आई हैं? साथ ही कहा कि ममता को यूपी के लोगों से क्षमा मांगनी चाहिए, क्‍योंकि यूपी और बिहार के लोगों के घर जलाए गए. यूपी आहत है.

    वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के लिए स्थिति ऐसी हो गयी है कि उसे लोगों को इकट्ठा करना पड़ रहा है जो उत्तर प्रदेश के लोगों से सपा को वोट मांगने के लिए कहें. उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की परंपरा, संस्कृति एवं खान-पान का बनर्जी द्वारा अपमान किये जाने के बाद भी उनसे समर्थन मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अखिलेश से पूछना चाहती हूं कि अब क्या हो गया कि आप उन लोगों का समर्थन चाहते हैं जिन्होंने इस राज्य के गौरवशाली अतीत को भूला दिया था और राज्य के बाशिंदों का खुलेआम अपमान किया था. आपकी क्या बाध्यता है?’

    ममता बनर्जी का है ये प्‍लान

    यूपी आने से पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि समाजवादी पार्टी को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दिलानी है. अगर लोग उनका समर्थन करते हैं तो इस चुनाव में अखिलेश के जीतने की पूरी संभावना है. साथ ही ट्वीट किया था कि मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी. मैं जानती हूं वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं चाहती हूं कि यूपी चुनाव में सपा की जीत हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअजिंक्य रहाणे अब 11 साल छोटे क्रिकेटर की कप्तानी में खेलेंगे
    Next Article पीएम मोदी का संसद में विपक्ष पर करारा वार, कहा- कुछ लोग पहले पहचान जा चुके हैं और कुछ अब पहचाने जा रहे

    Related Posts

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.