Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 170 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य
    Breaking News Headlines

    170 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साउथैम्पटन. भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रिजर्व डे में खेला जा रहा है. आज 98 ओवर का खेल होना है. टीम इंडिया की दूसरी पारी 170 रनों पर समाप्त हो गई. न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए केवल 139 रनों की दरकार है.

    रिजर्व डे में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम इंडिया 7 रन ही जोड़ सकी थी कि तीसरा विकेट भी गिर गया. काइल जेमिसन ने मैच में दूसरी बार विराट कोहली को शिकार बनाया. कोहली 13 रन बनाकर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए. जेमिसन ने ही 72 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका दिया. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 15 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया.

    पंत को मिला जीवनदान

    दूसरी पारी में 40वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत को जीवनदान मिला. तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की बॉल पर स्लिप में टिम साउदी ने आसान कैच छोड़ा. ऋषभ पंत भारत की पारी में सर्वाधिक 41 रन बनाकर आउट हुए.

    आज होगा 98 ओवर का खेल

    आईसीसी ने बताया है कि आखिरी दिन मौसम ने साथ दिया तो 98 ओवर का खेल जरूर होगा. मैच का आखिरी घंटा तब तक शुरू नहीं होगा जब तक 83 ओवर का खेल नहीं हो जाता. भले ही इसके लिए मैच को स्टंप्स के निर्धारित समय से आगे क्यों न खींचना पड़े. यदि मैच टाई या ड्रॉ रहा तो भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.

    एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बहुत कम बादल रहने का अनुमान है. ऐसे में साउथैम्पटन में धूप अच्छी निकलेगी. बारिश की आशंका भी सिर्फ 4 प्रतिशत ही है. तापमान अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फैंस को रिजर्व डे में पूरे 98 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, उज्जैन में संक्रमित महिला हुई शिकार
    Next Article कोरोना के खौफ से कर्नूल में पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या, पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले

    Related Posts

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.