Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के खौफ से कर्नूल में पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या, पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले
    Breaking News Headlines

    कोरोना के खौफ से कर्नूल में पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या, पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्नूल. कोरोना वायरस का डर लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है कि लोग मौत का गले लगाने में भी संकोच नहीं कर रहे है. ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर से सामने आया है.जहां एक परिवार के चार सदस्यों ने कोरोना के डर से जान दे दी है. कर्नूल शहर के वड्डगेरी में यह घटना हुई है. पति-पत्नी के साथ दो बच्चों के शव घर से बरामद हुए हैं. मृतकों के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें लिखा है कि उनको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का डर था, इसलिए उन्होंने जान दे दी.रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के सदस्यों की पहचान प्रताप (42 साल), हेमलता (36) जयंत (17), रिशिता (14) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक प्रताप एक टीवी मेकेनिक था. जबकि, बेटा जयंत हाई स्कूल में था और बेटी रिशिता सिर्फ सातवीं क्लास की छात्रा थी. घटनास्थल से बरामद सुसाइड के आधार पर शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे कोरोना वायरस होने का डर कारण बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर जान दी है.रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को काफी वक्त गुजरने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य को घर के बाहर नहीं देखने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ. अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया. जवाब नहीं मिलने पर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर चारों के मृत शरीर जमीन पर पड़े थे.पुलिस ने घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसमें लिखा है कि उनके दोस्तों और रिश्तेदारों की कोरोना से मौत हुई थी. ऐसे में उनको डर था कि उनको भी संक्रमण ना हो जाए. इस कारण वे अपनी जान दे रहे है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 18,54,457 मामले सामने आए हैं. जबकि, 53,880 मामले एक्टिव हैं. वहीं, प्रदेश में अब तक 12,416 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article170 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य
    Next Article जेईई मेन की परीक्षा 17 जुलाई को होगी, 14 अगस्त तक रिजल्ट किया जाएगा घोषित

    Related Posts

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.