Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीपीआई नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि कॉमरेड रामदेव पासवान क्रांतिकारी धरती के क्रांतिकारी नेता थे
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    सीपीआई नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि कॉमरेड रामदेव पासवान क्रांतिकारी धरती के क्रांतिकारी नेता थे

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुमन कुमार की रिपोर्ट
    शाम्हो, बेगूसराय :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाम्हो अकहा कुरहा अंचल के नेता स्मृति शेष कॉमरेड रामदेव पासवान के श्राद्ध कर्म पर सोनबरसा स्थित आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि शह संकल्प सभा का आयोजन किया गया l पार्टी नेता कॉमरेड राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि कॉमरेड रामदेव पासवान क्रांतिकारी धरती के क्रांतिकारी नेता थे l मेहनत मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करते हुए हर जोर जुल्म के खिलाफ संघर्ष में आगे
    रहते थे l पार्टी के वफादार व अनुशासित सिपाही थे l आज के पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए l अंजान ने आगे कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत देश में मुफ्तखोरी की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया गया l हमने आदर्श, सिद्धांत और नैतिकता को तिलांजलि दे दिया है lअर्थ, जाति, और संप्रदाय के चश्मे से हर चीज को देखना शुरू कर दिया है l यह नजरिया हमें विकास नहीं विनाश की ओर ले जाता है l ऐसी स्थिति में देश एवं जनहित में काम करने का संकल्प लेना ही कॉमरेड रामदेव पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l
    सभा को अन्य लोगों के अलावे अंचल मंत्री कॉमरेड अशोक सिंह, पार्टी नेता कॉमरेड एसएन आजाद, कॉमरेड राजीव स्वराज, प्रोफेसर रामकुमार सिंह, कॉमरेड राजेश्वर सिंह, कॉमरेड शंभू पासवान, किशोर कुमार ,राम बालक पासवान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में ही कॉमरेड रामदेव पासवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई lकॉमरेड रामदेव पासवान के दोनों सुपुत्र चंद्रशेखर पासवान एवं परमानंद पासवान को पार्टी नेता अनिल कुमार अंजान अशोक सिंह एवं एस एन आजाद के द्वारा संयुक्त रुप से पार्टी का झंडा प्रदान किया गया l जिस झंडा को कंधा देते हुए पिता के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया lगगनभेदी नारों एवं अध्यक्षीय भाषण के साथ सभा समाप्ति की घोषणा कॉमरेड राकेश कुमार के द्वारा किया गया l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी खर्च से विधायक ने महाविद्यालय में 9 लड़कियों का कराया दाखिला
    Next Article समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पेट्रोल पंप लूट कांड का किया उद्भेदन

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.