Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Covishield बनाने वाली कंपनी ने बताए कोरोना वैक्‍सीन के दाम, जानिये कितने रुपए खर्च करना होंगे
    Breaking News राष्ट्रीय

    Covishield बनाने वाली कंपनी ने बताए कोरोना वैक्‍सीन के दाम, जानिये कितने रुपए खर्च करना होंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब ये चर्चाएं तेज हो गईं हैं कि आम आदमी की पहुंच में ये टीके कब और कैसे पहुंचेंगे. इनकी कीमत को लेकर भी अटकलें हैं. भारतीय दवा नियामक (DCGI) ने रविवार को देश में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए कोविशिल्ड और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन को मंजूरी दी है.दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पास वैक्सीन के डोज का निर्माण करने का लाइसेंस है और वह पहले ही करीब 50 मिलियन खुराक का निर्माण कर चुकी है.

    एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है. इस वैक्सीन का नाम कोविशील्ड (Covishield) है. कोविशील्ड के दामों के बारे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि वैक्सीन के डोज की कीमत भारत सरकार को 200 से 300 रुपये तक रहेगी. पूनावाला ने कहा कि हम चाहते हैं कि वैक्सीन सभी के लिए सस्ती और सुलभ हो. भारत की सरकार इसे 200 से 300 रूपये के किफायती मूल्य पर प्राप्त करेगी, क्योंकि सरकार इसे बड़ी मात्रा में खरीदेगी इसलिए उन्हें सस्ती दी जा रही है.

    निजी बाजार में बिक्री के लिए इस वैक्सीन की कीमत ज्यादा रहेगी. एक डोज की कीमत 1000 रुपये तक रखी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी सरकार को देंगे, वे इसे भारत के लोगों को मुफ्त में प्रदान करने जा रहे हैं और जब हम बाद में इसे निजी बाजार में बेचेंगे, तो इसकी एक डोज की कीमत 1000 रुपये होगी. हर व्यक्ति को दो डोज लगवानी होंगी, तो इसकी प्रति व्यक्ति कीमत 2000 रुपये होगी. समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कंपनी कोविशिल्ड को पहले चरण में भारत सरकार और जीएवीआई देशों (GAVI, वैक्सीन और टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन) को बेचना शुरू करेगी उसके बाद यह वैक्सीन निजी बाजार में आएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक बार फिर बाबाओं के चक्कर में पड़ गए है लालू यादव : सुशील मोदी
    Next Article ब्रिटेन में अस्सी वर्षीय वृद्ध ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका पाने वाले पहले व्यक्ति बने

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.